{"_id":"58ebd9b44f1c1b874acf5daa","slug":"school-of-fun","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्ती की पाठशाला में बच्चों का ज्ञानवर्द्धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्ती की पाठशाला में बच्चों का ज्ञानवर्द्धन
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, गरुड़ (बागेश्वर)।
Updated Tue, 11 Apr 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
पुस्तिका का विमोचन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गरुड़ (बागेश्वर)। जूनियर हाइस्कूल मटेना के शिक्षकों ने एक समारोह में कक्षा छह में नवनामांकित बच्चों को अपनी ओर कॉपियों का सेट दिया। राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित स्कूल के हेडटीचर डीएल वर्मा ने कहा कि स्कूल में हर रविवार को मस्ती की पाठशाला चलती है। इसमें बच्चों के विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
विज्ञापन
एसएमसी अध्यक्ष गीता शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि स्कूल शिक्षकों की कड़ी मेहनत के चलते स्कूल में हर साल छात्र संख्या में वृद्धि हो रही है। गांव के अधिकतर लोगों ने अपने पाल्यों को पब्लिक स्कूलों में भेजना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
शिक्षकों ने अभिभावकों को विश्वास दिलाया कि वह बच्चों, स्कूल के विकास के लिए कोई कमी नहीं करेंगे। समुदाय का स्कूल परिवार बराबर सहयोग मिल रहा है। स्कूल के शिक्षकों ने अपनी ओर से कक्षा छह में नवनामांकित बच्चों को कॉपियों का सेट दिया। बैठक में चंद्रा देवी, संतोष वर्मा, आनंदी देवी, सुरेंद्र चंद्र आदि ने विचार रखे। बैठक के बाद बच्चों को हेड टीचर वर्मा ने कठपुतली के माध्यम से विविध शैक्षणिक जानकारी दी।
विज्ञापन