{"_id":"5dcafa568ebc3e5b2a71bce8","slug":"school-manager-was-beaten-by-junkies-bageshwar-news-hld363781969","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल प्रबंधक पर नशेड़ियों का हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल प्रबंधक पर नशेड़ियों का हमला
विज्ञापन
कांडा में स्कूल संचालक कमल उपाध्याय के हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग करते लोग।
- फोटो : BAGESHWAR
कांडा(बागेश्वर)। असामाजिक तत्वों ने रामलीला देखकर लौट रहे स्कूल प्रबंधक पर हमला कर दिया। स्कूल प्रबंधक के सिर पर चोट आई है और उनके चार टांके लगे हैं। शिकायत करने जाते समय भी उन पर पथराव किया गया। पुलिस ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कांडा पड़ाव निवासी कमल उपाध्याय एफडीएल स्कूल के प्रबंधक हैं। मूलरूप से सिमकूना के रहने वाले कमल ने बताया कि क्षेत्र के स्कूल से मंदिर तक नशेड़ियों का आतंक रहता है। कुछ दिन पहले उन्होंने नशेड़ियों को टोका था। तभी से नशेड़ी उनसे रंजिश रखने लगे। बताया कि सोमवार रात वह रामलीला देखकर कांडा पड़ाव लौट रहे थे। इस दौरान पीछे से आए तीन बदमाशों ने धक्का देकर उन्हें गिरा दिया और सिर पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। आरोप है कि जब वह तहरीर देने थाने गए तो उन पर पथराव भी किया गया।
प्रभारी एसओ पूरन चंद्र जोशी ने बताया कि कमल की अज्ञात बदमाशों के खिलाफ धारा 332, 352 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जीएस धपोला और व्यवस्थापक प्रकाश सिंह नगरकोटी ने भी पुलिस प्रशासन से पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की। बताया कि रामलीला देखने के लिए आठ हजार से अधिक लोग आते हैं। इस दौरान असामाजिक तत्वों की हरकतों से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन में हीरा सिंह कर्म्याल, जितेंद्र कुमार, प्रकाश चंद्र तिवारी आदि के हस्ताक्षर थे।