{"_id":"65efe1ce96bc7e82c808fc9a","slug":"scholarships-stalled-due-to-recognition-certificate-bageshwar-news-c-231-1-shld1001-104944-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: मान्यता नहीं मिलने से बीएड प्रशिक्षुओं की छात्रवृत्ति अटकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: मान्यता नहीं मिलने से बीएड प्रशिक्षुओं की छात्रवृत्ति अटकी
Tue, 12 Mar 2024 10:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Tue, 12 Mar 2024 10:32 AM IST
विज्ञापन
बीएड संकाय के 49 प्रशिक्षु कर रहे परेशानी का सामना
बागेश्वर। पंडित बीडी पांडेय परिसर के बीएड विभाग के प्रशिक्षुओं को विश्वविद्यालय और राजभवन से मान्यता नहीं मिलने से छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल रहा है। पिछले साल 49 प्रशिक्षु छात्रवृत्ति से वंचित रह गए थे। वर्तमान में फिर आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है लेकिन मान्यता नहीं होने से इस बार भी छात्रवृत्ति मिलने को लेकर संशय है।
वर्ष 2023-24 में आवेदन की प्रकिया 31 मार्च तक चलनी है। 42 प्रशिक्षु के आवेदन समाज कल्याण विभाग को प्राप्त हुए हैं लेकिन अब तक बीएड विभाग को मान्यता नहीं मिली है। छात्रवृत्ति के लिए प्रशिक्षुओं को ऑनलाइन आवेदनों के साथ संस्थान का मान्यता पत्र भी लगाना पड़ता है। अगर 31 मार्च तक प्रशिक्षुओं ने संस्थान का मान्यता पत्र जमा किया तभी उन्हें छात्रवृत्ति का लाभ मिलेगा। ऐसा नहीं होने पर आवेदनों की प्रकिया स्वत: रद्द हो जाएगी। प्रशिक्षुओं ने कहा कि विवि की ओर से मान्यता पत्र में हो रही लेट लतीफी से समस्या हो रही है। प्रशिक्षु लगातार समाज कल्याण के चक्कर काट रहे हैं।
इनसेट
क्या है मामला
बागेश्वर। बीएड विभाग को सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोडा की ओर से पैनल प्रकिया के आधार पर अस्थायी मान्यता दी जाती है। मान्यता पत्र के लिए विश्वविद्यालय स्तर की टीम प्रत्येक वर्ष में समय अवधि पूरी होने पर बीएड विभाग के कार्यों का निरीक्षण कर राजभवन को रिपोर्ट भेजती है। मंजूरी मिलने के बाद मान्यता पत्र निर्गत किया जाता है। समय पर मान्यता पत्र रिनुअल नहीं होने से छात्रवृत्ति के लाभ से प्रशिक्षु वंचित हो रहे हैं।
विज्ञापन
कोट
बीएड विभाग की ओर से मान्यता पत्र समय पर जमा नहीं करने से पिछले वर्ष के प्रशिक्षुओं की छात्रवृत्ति के आवेदनों को मंजूरी नहीं मिल सकी। इस वर्ष के लिए प्रक्रिया 31 मार्च तक चलेगी।
हेम चंद्र तिवारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, बागेश्वर।