फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   SBI Short-staffed

एसबीआई में स्टाफ की भारी कमी ग्राहक परेशान

Tue, 12 Jul 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट(बागेश्वर)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट(बागेश्वर)। Updated Tue, 12 Jul 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
SBI Short-staffed
एसबीआई में स्टाफ की कमी - फोटो : अमर उजाला

कपकोट(बागेश्वर)। एसबीआई की स्थानीय शाखा में स्टाफ की भारी कमी हो गई है। बैंक में कैशियर समेत लिपिकों की भारी कमी के कारण ग्राहकों, सरकारी और सरकारी महकमों को कई परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। एक ही काम के लिए कई दिन लग जा रहे हैं। दूर दराज से आने वाले वाले पेंशनरों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


बैंक में स्टाफ की कमी से परेशानी झेल रहे व्यापारियों ने बैंक के शाखा प्रबंधक के माध्यम से उप महाप्रबंधक को ज्ञापन भेजकर रिक्त पदों पर शीघ्र तैनाती करने की मांग की है। स्टाफ की शीघ्र तैनाती नहीं होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन में उन्होंने कहा कि बैंक की यह शाखा थ्री स्केल की है। बैंक में करीब पांच हजार से भी अधिक खाताधारक हैं। 
विज्ञापन


जिसमें पेंशनर खाताधारक अधिक हैं। कई पेंशनरों की उम्र 90 साल से भी अधिक है। बैंक से सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों समेत व्यापारियों का काम पड़ता है। बावजूद बैंक में कैशियर नहीं है दो लिपिकों में से एक लंबी छुट्टी पर है। स्टाफ की भारी कमी के कारण सभी परेशान हैं। दूर दराज से आने वाले लोगों को भारी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन भेजने वालों में व्यापार मंडल के अध्यक्ष तारा कपकोटी, पूर्व अध्यक्ष गोपाल दत्त जोशी, सचिव हेम कपकोटी, कोषाध्यक्ष नवीन चंद्र उपाध्याय, कुंवर सिंह, प्रेम सिंह, कुशल सिंह, उमेद दानू, देवकी देवी, मोहनी, भारती, त्रिलोक सिंह आदि शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed