{"_id":"59fa035d4f1c1b60678b8955","slug":"sbi-deposits-35-thousand-rupees-in-cash-counter","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई के कैश काउंटर में जमा 35 हजार की रकम उड़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई के कैश काउंटर में जमा 35 हजार की रकम उड़ाई
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Wed, 01 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपीसीएल के अकाउंटेंट द्वारा एसबीआई के कैश काउंटर पर जमा की गई 35 हजार की रकम किसी ने उड़ा ली। इससे बैंक में खलबली मच गई। सीसीटीवी कैमरे में एक अधेड़ व्यक्ति कैश काउंटर से रुपये उठाता देखा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक बागेश्वर हाइडिल में कार्यरत अकाउंटेंट सुरेश चंद्र उपाध्याय बुधवार शाम करीब 3:45 बजे एसबीआई शाखा में 1.35 लाख रुपये जमा कराने पहुंचे। उन्होंने यह धनराशि कैश काउंटर पर रखी। इसी समय बैंक कैशियर किसी काम से केबिन से उठकर बाहर चले गए। काउंटर पर खड़े अकाउंटेंट सुरेश चंद्र अपने फोन पर बातें करने लगे। इसी बीच वहां आए एक व्यक्ति ने कैश काउंटर में हाथ डालकर रुपये निकाले और चुपचाप वहां से खिसक गया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद जब कैशियर ने काउंटर में रखे रुपये गिने तो मात्र एक लाख रुपये निकले। इससे रुपये जमा कराने पहुंचे अकाउंटेंट सुरेश चंद्र के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने जब काउंटर में रखी गई धनराशि 1.35 लाख होने की बात पर जोर दिया तो बैंक प्रबंधन में भी खलबली मच गई। इसके बाद बैंक के अधिकारियों ने सीसीटीवी फुटेज देखे तो उसमें एक व्यक्ति को कैश काउंटर में हाथ डालकर रुपये निकालते देखा गया।
विज्ञापन
इससे बैंक के सभी अधिकारी हैरत में पड़ गए। यूपीसीएल के अकाउंटेंट की ओर से इस मामले में कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। कोतवाल टीआर वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक अधेड़ व्यक्ति को कैश काउंटर से रुपये निकालते देखा गया है। शीघ्र ही शिनाख्त कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।