फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   satu anthu festival in bageshwar

मूर्ति विसर्जन के साथ सातूं आठूं पर्व का समापन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
satu anthu festival in bageshwar
बागेश्वर के त्रियुगी नारायण मंदिर में पूजा अर्चना करतीं महिलाएं। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। नगर के नुमाइशखेत स्थित त्रियुगी नारायण मंदिर में आयोजित सातूं आठूं पर्व गौरा-महेश की मूर्तियों के विसर्जन के साथ ही संपन्न हो गया है। मां गौरा (पार्वती) और महेश (भगवान शिव) की पूजा-अर्चना कर महिलाओं ने सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

महिलाओं ने गौरा-महेश की मूर्तियों को झूला झूलाया। मान्यता है यदि निसंतान महिलाएं विधि-विधान से गौरा-महेश की मूर्तियों को झूला झूलाती हैं तो उन्हें संतान प्राप्ति होती है। सुहागिन महिलाओं के पति को लंबी उम्र मिलती है। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर मां गौरा (पार्वती) और महेश्वर (भगवान शिव) की आराधना की। देव डंगरियों ने भक्तों को अक्षत रूपी आशीर्वाद दिया और प्रसाद बांटा। महिलाओं ने भजनों पर नृत्य किया।
विज्ञापन

पंडित गणेश दत्त पांडे ने पूजा कराई। इस मौके पर मुन्नी पंत, हंसी तिवारी, पार्वती कांडपाल, जीवंती कांडपाल, रेवती पंत, चंद्रा उपाध्याय, गीता उपाध्याय, माया शाह, चंपा पांडे, देवकी देवी आदि थे। इधर हरज्यू मंदिर बोहाला में सातूं-आठूं मेला में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। मेले का समापन शनिवार को होगा। हयात मेहता ने संचालन किया। कार्यक्रम में संतोष सिंह, बहादुर सिंह, मोहन रावत, दीपू खेतवाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed