{"_id":"308068b019c2ebadb78615cf0a9e14a4","slug":"saryu-lehbgd-contact-the-trolley-worse-chopped-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू पर ट्राली खराब होने से लेहबगड़ का संपर्क कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू पर ट्राली खराब होने से लेहबगड़ का संपर्क कटा
ब्यूरो, अमर उजाला ब्यूरो/बागेश्वर
Updated Mon, 13 Jul 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
नगर सहित पूरे जिले में रुक-रुक कर धीमी बारिश हो रही है। सुबह के समय कपकोट में पांच एमएम, गरुड़ में 7.5 एमएम, बागेश्वर में ढाई एमएम बारिश रिकार्ड की गई।
विज्ञापन
रविवार शाम तक सरयू और गोमती के जलस्तर में खास बढ़ोतरी नहीं हुई। आपदा प्रबंधन अधिकारी रिया सांगुड़ी ने बताया कि उच्च हिमालय पर अंतिम गांव खाती के साथ लेहबगड़ क्षेत्र को जोड़ने के लिए सरयू घाटी में लगाई गई ट्रॉली तेज बारिश के चलते एक तरफ से झुक गई है।
विज्ञापन
इससे आवागमन बंद हो गया है। लेहबगड़ के लोगों को खाती आने के लिए अब लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है। इस संबंध में लोनिवि के ईई को सूचना दे दी गई है।
अब सरयू का पानी कम होने पर ही ट्रॉली की मरम्मत कराई जाएगी। दूसरी तरफ इसी घाटी में बाछम गांव में बहे पुल के स्थान पर लोविनि ने दूसरे ही दिन ट्रॉली लगा दी थी। इसके अलावा बारिश में अभी तक कहीं भी नुकसान की खबर नहीं है।
विज्ञापन