{"_id":"7a202ac456d6201da2a4a7b0daf7e206","slug":"sarayu-wheeler-parking-will-be-near-the-bridge-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू पुल के पास बनेगी दोपहिया पार्किंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू पुल के पास बनेगी दोपहिया पार्किंग
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Fri, 24 Apr 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका परिषद की यहां हुई बैठक में नगर के विकास के लिए अनेक प्रस्ताव पारित किए गए। बैठक में सरयू पुल से पाकेट पार्किंग तक दोपहिया पार्किंग बनाने, उसके नीचे क्रियाघर बनाने, पालिका की दुकानों के किराए पर भारत सरकार द्वारा लागू सर्विस टैक्स को किराए के अतिरिक्त लगाने समेत नगर के विभिन्न हिस्सों में वाटर कूलर प्यूरीफायर लगाने के प्रस्ताव पास हुए।
विज्ञापन
नगर पालिका सभागार में चेयरमैन गीता रावल की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बैठक में पिछले दो सालों के अनुमानित बजट का प्राविधान रखा। बताया गया कि इस अवधि में पालिका को 3.94 करोड़ रुपए की आय हुई जबकि 4.24 करोड़ रुपए का अनुमानित व्यय का प्राविधान रखा। जिसे सदन ने स्वीकार कर लिया। बैठक में तय किया गया कि कालभैरव मंदिर के समीप शौचालय का पुनर्निर्माण करने, चौरासि में जोशी के घर के समीप नाली निर्माण, नुमाइशखेत, नगर के अन्य स्थानों पर ह्यूम पाइप लगाने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
विभिन्न व्यवसायों पर लाइसेंस शुल्क आरोपित करने, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत यूजर चार्ज लगाने, गर्मी के मद्देनजर 10 अतिरिक्त सफाईकर्मी रखने, शौचालयों के पिटों की सफाई के लिए मशीन खरीदने, श्रीनौला के पास पालिका की दुकानों को दोमंजिला बनाने, सरयू पुल के पास दुकान की मरम्मत करने, डाकघर आदि स्थलों पर वाहन प्रतिबंध के लिए गेट का निर्माण करने का प्रस्ताव पास किए गए। पालिका क्षेत्र में हुए सभी निर्माण कार्यों की पुष्टि की गई।
विज्ञापन
दिवंगत चेयरमैन रमेश जौहरी के पिता बची राम जौहरी ने सरयू के किनारे गुरुद्वारे के पास उनके पुत्र की मूर्ति लगवाने, पार्क का निर्माण करने का आग्रह किया, जिसे बोर्ड ने स्वीकार कर लिया। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गोमती पुल के पास ओपन पार्किंग के निर्माण की घोषणा की है। इसके अनुपालन में शासन से प्राप्त पत्र के अनुसार शीघ्र आगणन तैयार करने का प्रस्ताव पास किया गया। सदन ने सीएम रावत का आभार जताया।
अध्यक्ष ने कहा कि पार्किंग के निर्माण से बाजार में पार्किंग की समस्या दूर होगी। उन्होंने सभासदों से विकास कार्यों की गुणवत्ता, समयबद्धता पर ध्यान देने को कहा। ईओ ईश्वर सिंह रावत ने संचालन किया। वहां सभासद दीप चंद्र जोशी, नवीन साह, पुनीत साह, तारा साह, नंदी परिहार, सोनिया देवी, प्रकाश जोशी, सुनील वर्मा, बाली राम, ललित बिष्ट, रीता कांडपाल, पंकज पांडे, आनंद सिंह मेटवाल, नंदन राम, राजबीर थे।