{"_id":"57069c1c4f1c1b5b18c8139e","slug":"sarayu-river-pier-under-construction","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू नदी किनारे घाट निर्माण का कार्य शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू नदी किनारे घाट निर्माण का कार्य शुरू
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
काम में लगी जेसीबी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरयू नदी के किनारे घाट निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। नगरपालिका की ओर से बनाए जा रहे इन घाटों के निर्माण पर 20 लाख रुपये खर्च होंगे। घाट निर्माण से यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी।
मालूम हो कि सरयू नदी कि एक किनारे पर तो घाट बने हैं जबकि नुमाइशखेत मैदान की ओर घाटों का निर्माण नहीं किया गया है। ऐसे में इस खाली स्थान में केवल कूड़ा ही बिखरा रहता है।
स्थानीय लोगों के साथ ही बाहरी क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नगरपालिका ने यहां पर घाटों का निर्माण करने का प्रस्ताव कुछ समय पूर्व शासन को भेजा था। इसके लिए शासन से पूर्व में 20 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे।
विज्ञापन
धनराशि स्वीकृत होने के बाद नगरपालिका ने घाटों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। नगरपालिका के ईओ ईश्वर सिंह रावत ने बताया कि पहले नदी के पानी का डावर्जन किया जाएगा। बरसात से पहले ही घाटों का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।