फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sarayu floods in Bageshwar

सरयू, गोमती बह रही उफान पर, जनजीवन अस्तव्यस्त

Fri, 01 Jul 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Fri, 01 Jul 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
Sarayu floods in Bageshwar
बागेश्वर में उफनाई सरयू - फोटो : अमर उजाला

बागेश्वर/कपकोट/दुग नाकुरी/गरुड़/धरमघर। जिले में बृहस्पतिवार की शाम से भारी बारिश हो रही है। बारिश से समूचा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कपकोट ब्लॉक के मल्ला शीरी, भनार गांव में तेज बारिश से दो लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बारिश से कपकोट क्षेत्र की कई सड़केें बंद हो गई हैं। बालीघाट धरमघर सड़क के रीमा में भारी मात्रा में मलबा भर गया है।

विज्ञापन


वहीं आठ लोगों की दुकान में मलबा घुस गया है। सनगाड़ गांव में तेज बारिश से कई लोगों के उपजाऊ खेतों में मलबा भर गया। कपकोट के एसडीएम केएस टोलिया तहसीलदार पूरन सिंह बिष्ट, कांडा की एसडीएम रेखा कोहली, तहसीलदार कृष्ण कुमार प्रभावित क्षेत्रों में क्षति का जायजा लेने रवाना हो गए हैं। सड़कों के बंद होने के कारण अनेक राहत दलों को प्रभावित क्षेत्रों में पैदल ही जाना पड़ रहा है। नगर में सरयू, गोमती उफान पर बह रही हैं। 
विज्ञापन


बुधवार रात शुरू हुई भारी बारिश से शामा उपतहसील के मल्ला शीरी में तिलगा देवी, भनार गांव में रुकमा देवी का मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। भनार गांव के जोहार सिंह के मकान को चारों ओर से खतरा हो गया है। दुग नाकुरी तहसील में बालीघाट धरमघर सड़क के रीमा में भारी मात्रा में मलबा भर गया, जिससे सड़क पर घंटों यातायात ठप रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां महेेंद्रपाल सिंह, गोपाल सिंह भौर्याल, महेश भौर्याल, बलवंत भौर्याल, धन सिंह भौर्याल, हरीश गोस्वामी, सुंदर भौर्याल, राजेंद्र गोस्वामी की दुकानों में मलबा भर गया। मलबे से दुुकानदारों का हजारों रुपये का कीमती सामान खराब हो गया। सुरकाली गांव के प्रधान तिलक गोस्वामी ने प्रभावितों को वाजिब मुआवजा देने, सड़क से मलबा शीघ्र हटाने की मांग की है।

निर्माणाधीन कपकोट दूणी सड़क का मलबा ग्राम पंचायत कपकोट के कई घरों के पीछे आने के कारण उन्हें खतरा हो गया है। ग्राम प्रधान पूरन कपकोटी ने एडीबी पर नाले न खोलने, सड़क को मानक के अनुसार न बनाने, बरसात के बहाने काम रोकने का आरोप लगाया है। शासन, प्रशासन से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग की है।

12 किमी लंबी बदियाकोट बोरबलड़ा पैदल मार्ग भूस्खलन के कारण कई जगह टूट गया है। ग्रामीणों को झाड़ियां पकड़कर चलना पड़ रहा है। इसमें उनके खाई में गिरने का खतरा बना है। गांव में जरूरी सामग्री नहीं पहुंच पा रही है। बच्चे भी अकेले में स्कूल जाने में डर रहे हैं। जिला पंचायत सदस्य गोविंद दानू ने प्रशासन से मल्ला दानपुर की बंद सड़कों को जल्दी खोलने की मांग की है।

पूर्व प्रधान नरेंद्र दानू ने शासन, प्रशासन से रास्ते का शीघ्र पुनर्निर्माण करने की मांग की है। भारी बारिश से प्राइमरी स्कूल सनगाड़ की चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई है। चहारदीवारी का मलबा गांव के फकीर सिंह के घर में घुस गया है। प्रभावित ने शासन से घर की सुरक्षा करने, मुआवजे की मांग की है। सोंग बदियाकोट, धरमघर सनगाड़ सड़क के बंद होने से वहां कई चौपहिए वाहन फंसे हैं।

बागेश्वर। कपकोट तहसील के खर्ककानातोली गांव में भारी वर्षा से गोपाल सिंह का दोमंजिला मकान ध्वस्त हो गया। परिवार के सदस्यों के समय रहते मकान से बाहर निकल जाने से बड़ा हादसा टल गया। मकान के मलबे में कपड़े, खाद्यान्न दब गया है।


पीड़ित गोपाल सिंह ने प्रशासन से क्षति का आंकलन कर मुआवजा देने की मांग की है। भारी बारिश से शामा क्षेत्र में व्यापक नुकसान हुआ है। कई क्षेत्रों में भूस्खलन से भवन खतरे में आ गए हैं। नदी के बहाव में सुरक्षा दीवार के बहने से शामा मोटर मार्ग के एक मोटर पुल को भी खतरा पैदा हो गया है।

यह सड़कें हैं बंद
- कपकोट कर्मी सड़क गांसू के आगे मलबा आने से कई जगह बंद।
- रिखाड़ी बाछम बदियाकोट सड़क मलबा आने से कई जगह बंद।
- भानी हरसिंग्याबगड़ सड़क मलबा आने से बंद।
- शामा लीती गोगिना सड़क मलबा आने से बंद।
-कपकोट शामा सड़क झोपड़ा से आगे बंद।
- शामा रमाड़ी तेजम सड़क कई जगह मलबा भरने से बंद।
- खड़लेख भनार सड़ मलबा, भूस्खलन से बंद।     
- लोहारखेत चौड़ास्थल जीप मार्ग बंद।
-धरमघर सनगाड़ सड़क चौगाड़ के पास कलमठ बहने से बंद।
-सनगाड़ बास्ती सड़क बंद।
-धरमघर माजखेत सड़क द्वारी से आगे कई बंद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed