{"_id":"5713c6504f1c1bba2b10fca2","slug":"sarayu-bridge-three-days-of-drinking-water-from-being-wasted","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरयू पुल में तीन दिन से बर्बाद हो रहा पीने का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरयू पुल में तीन दिन से बर्बाद हो रहा पीने का पानी
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
Updated Sun, 17 Apr 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
पानी की समस्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहां एक ओर लोग पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं, वहीं बागेश्वर के सरयू पुल में मुख्य पाइप के टूटने से पिछले तीन दिनों से पानी की बर्बादी हो रही है। जल संस्थान ने अभी तक भी इस पाइप को दुरुस्त नहीं किया है।
विज्ञापन
बागेश्वर नगर सहित आसपास के गांवों को सप्लाई देने वाली पेयजल योजनाओं के पाइप सरयू पुल से बिछाए गए हैं। यहां से गुजर रहा एक पाइप तीन दिन पूर्व पुल की मरम्मत के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया था। जल संस्थान ने निर्माण के दौरान फिर से क्षतिग्रस्त होने की आशंका जताते हुए पाइप को दुरुस्त नहीं किया है।
विज्ञापन
तब से योजना का पानी सरयू नदी में गिरकर बर्बाद हो रहा है। पाइप से लिकेज पानी के कारण पुल निर्माण का कार्य कर रहे मजदूरों को भी दिक्कतें आ रही हैं। दूसरी ओर नगर के लोगों को योजना में पानी नहीं आने के कारण नौले-धारों में कतार लगाकर जलापूर्ति करनी पड़ रही है। इसको लेकर नगरवासियों में नाराजगी है। जल संकट से जूझ रहे नगरवासियों ने जल संस्थान से पेयजल की बर्बादी रोकने की मांग की है।
विज्ञापन