फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sanskrit is the mother of oracles and languages

संस्कृत देववाणी और भाषाओं की जननी है

Wed, 21 Sep 2016 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर।
ब्यूरो, अमर उजाला बागेश्वर। Updated Wed, 21 Sep 2016 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sanskrit is the mother of oracles and languages
प्रतियोगिता का दीप जलाकर शुभारंभ करते अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
 उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार की ओर से यहां आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश ऐठानी ने किया। उन्होंने कहा कि संस्कृत देववाणी और भाषाओं की जननी है। इसके संरक्षण के लिए सभी को आना होगा। 
विज्ञापन



मुख्य शिक्षा अधिकारी सभागार में आयोजित शुभारंभ समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष ऐठानी ने संस्कृत के सरल, मधुर और वैज्ञानिक भाषा है। संस्कृत के प्रचार, प्रसार, संरक्षण और संवर्द्धन के लिए उत्तराखंड संस्कृत अकादमी का प्रयास सराहनीय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक चंदन राम दास ने कहा कि संस्कृत सभी भाषाओं की जननी है। आधुनिक खोज और विकास में संस्कृत का भारी योगदान है। संस्कृत को बोलचाल की भाषा में अवश्य लाया जाना चाहिए।  मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्य ने कहा कि संस्कृत प्रतियोगिता छात्र छात्राओं को संस्कारवान शिक्षा देने में अहम है।
विज्ञापन


 
प्रतियोगिता के जिला संयोजक दीप चंद्र जोशी ने इस आयोजन के उद्देश्य के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर  विशिष्ट अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष गीता रावल, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक आकाश सारस्वत, सह जिला संयोजक डा. निलेश कुमार आदि ने विचार रखे।  पहले दिन संस्कृत नाटक, नृत्य, समूह गान, आशु भाषण आदि प्रतियोगिताएं हुई। इनमें छात्र-छात्राओं ने बूखबी से अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम का संचालन  डा. गोपाल कृष्ण जोशी ने किया। कार्यक्रम में ललित तिवारी, डा. माधवानंद भट्ट, बसंत त्रिपाठी, दिनेश जोशी, नीतू रावत, डा. रमेश कांडपाल, राधेश्याम यादव आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed