फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Sangharsh Vahini burnt the effigy of the government and UPCL

Bageshwar News: संघर्ष वाहिनी ने फूंका सरकार और यूपीसीएल का पुतला

Sun, 18 May 2025 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 18 May 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Sangharsh Vahini burnt the effigy of the government and UPCL
बागेश्वर के एसबीआई तिराहे में पुतला दहन करते संघर्ष वाहिनी के सदस्य। संवाद
बागेश्वर। जिले में बिजली के स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध तेज होता जा रहा है। संघर्ष वाहिनी के सदस्यों ने एसबीआई तिराहे पर प्रदेश सरकार और यूपीसीएल का पुतला फूंका। प्रदेश में चलाई जा रही स्मार्ट मीटर योजना को वापस लेने और पुरानी मीटर पद्धति को जारी रखने की मांग की।
विज्ञापन

वाहिनी के जिलाध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में सदस्यों ने सरकार और ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी की। जोशी ने कहा कि प्रदेश में पहले की डिजिटल मीटर लगे हुए हैं, ऐसे में जबरन स्मार्ट मीटर लगाना समझ से परे हैं। सरकार पहले प्रीपेड मीटर योजना लाई, जनविरोध बढ़ने पर योजना का नाम स्मार्ट मीटर कर लोगाें को भरमाने का प्रयास किया जा रहा है। कहा कि सरकार की मंशा यूपीसीएल के निजीकरण की लगती है।
विज्ञापन

स्मार्ट मीटर लगाने से बिजली के भारी बिल आने की भी आशंका है। कहा कि वाहिनी सरकार के इस निर्णय का पुरजोर विरोध करती है। पूर्व में भी डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया था। जब तक सरकार स्मार्ट मीटर लगाने की योजना वापस नहीं लेगी, तब तक वाहिनी विरोध जारी रखेगी। इस मौके पर संस्कार भारती, दिव्यांशु पिंडारी, अनमोल चंद्र, मिथुन, महेश, वीरेंद्र, इरफान खान, प्रकाश पांडेय, रमेश पांडेय कृषक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed