फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rural Higher Center Referred Wounded in Bearu's Attack

भालू के हमले में घायल ग्रामीण हायर सेंटर रेफर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Rural Higher Center Referred Wounded in Bearu's Attack
भालू के हमले में घायल कपकोट के ग्राम रातिरकेटी निवासी धन सिंह मेहता - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट/बागेश्वर। भालूू के हमले में ग्रामीण घायल हो गया। जिले के अस्पतालों में प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने बताया कि सात साल पहले गोविंद की जवान बेटी तारा की भी भालू के हमले से बचने के प्रयास में खाई में गिरकर मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत रातिरकेटी कपकोट के तोक सतगढ़ निवासी गोविंद सिंह मेहता (55) पुत्र धन सिंह गांव में ही खेती करते हैं। रविवार तड़के करीब पांच बजे वह अपने खेतों में गेहूं की बुआई करने खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में भालू ने अचानक घायल कर दिया। आसपास के लोगों ने शोर मचा कर भालू को भगाया लेकिन तब तक गोविंद सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। कुंदन मेहता, विजय सिंह आदि ग्रामीणों ने बताया कि गांव में संचार सुविधा न होने के कारण वह एंबुलेंस को गांव नहीं बुला सके। ग्रामीण डोली में रखकर उन्हें लेकर शामा के अस्पताल पहुंचे लेकिन वहां मोबाइल नेटवर्क मिलने पर आपातसेवा नंबर 108 की मदद से सीएचसी कपकोट के बाद जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया लेकिन आंख समेत पूरा चेहरा नोचने के कारण उन्हें हायर सेंटर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी भेज दिया गया। जिला अस्पताल पहुंचे वन दरोगा गणेश चतुर्वेदी ने भी परिजनों के बयान दर्ज किये।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed