{"_id":"5bbf904dbdec224fdd39dc6a","slug":"rural-flare-on-the-demise-of-irrigation-canal","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंचाई नहर की बदहाली पर ग्रामीण भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंचाई नहर की बदहाली पर ग्रामीण भड़के
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Thu, 11 Oct 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते पोथिंग के ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा प्रभावित पोथिंग में सिंचाई नहर की बदहाली पर ग्रामीण भड़क उठे हैं। ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन के साथ ही डीएम से नहर दुरुस्त करवाने की गुहार लगाई है।
बृहस्पतिवार को एकजुट ग्रामीणों ने मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन के साथ हालात पर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों ने बताया कि आपदा की मार से सिंचाई नहर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।
खेतों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। इससे खेतों की जुताई और बुआई प्रभावित हो रही है। जबकि अधिकांश ग्रामीण खेतों की उपज से आजीविका पर निर्भर हैं। बताया कि सिंचाई विभाग बजट के अभाव में मरम्मत से हाथ खड़ा कर रहा है। ऐसे में रबी की फसल बोना किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। उन्होंने डीएम से सिंचाई नहर अविलंब दुरुस्त करवाने की मांग की। इस दौरान धन राम, बहादुर राम, शेर राम, आनंद राम, ललित कुमार, चंद्रशेखर आदि थे।