{"_id":"68584be4e46bb8b6c104810f","slug":"running-to-dehradun-to-get-the-support-of-the-party-bageshwar-news-c-232-1-ksp1005-129824-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: पार्टी का समर्थन पाने के लिए देहरादून तक दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: पार्टी का समर्थन पाने के लिए देहरादून तक दौड़
Mon, 23 Jun 2025 12:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 23 Jun 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिले में भाजपा और कांग्रेस से समर्थन पाने के लिए जिला पंचायत सदस्य सीट के दावेदारों में होड़ है। दोनों ही दलों के संभावित प्रत्याशी अल्मोड़ा से देहरादून की दौड़ लगाकर पार्टी के बड़े-बड़े नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। वह पार्टी के लिए किए गए कार्यों को गिनाकर समर्थन देने की मांग कर रहे हैं।
अल्मोड़ा जिले में जिला पंचायत सदस्य की 45 सीटे हैं। इसमें 16 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। एक सीट ओबीसी महिला, पांच अनुसूचित जाति और छह सीटें अनुसूचित जाति महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। 17 सीटें सामान्य जाति के लिए अनारक्षित की गई हैं। पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही संभावित दावेदार अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हो गए हैं। वह लोगों से पंचायत चुनाव में समर्थन की अपील कर रहे हैं। कई दावेदार राष्ट्रीय पार्टियों का समर्थन पाने के लिए अल्मोड़ा से हल्द्वानी और देहरादून की दौड़ लगा रहे हैं। देखना दिलचस्प होगा कि दोनों की पार्टियां किसको समर्थन करती हैं।