{"_id":"653cc9647dc0e0e32e0f0349","slug":"ropeway-will-be-constructed-in-bageshwar-2023-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar Ropeway: बागेश्वर में रोपवे का होगा निर्माण, सीएम के लंदन दौरे के बाद जागी उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar Ropeway: बागेश्वर में रोपवे का होगा निर्माण, सीएम के लंदन दौरे के बाद जागी उम्मीद
Sat, 28 Oct 2023 02:15 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, अल्मोड़ा
Published by: हीरा मेहरा
Updated Sat, 28 Oct 2023 02:15 PM IST
सार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लंदन दौरे से बागेश्वर में रोपवे का निर्माण होने की उम्मीद जागी है। नीलेस्वर की पहाड़ी पर स्थित नीलेश्वर महादेव मंदिर और भीलेश्वर पहाड़ी पर चंडिका मंदिर को जोड़ने के लिए रोपवे निर्माण की योजना काफी पुरानी है।
विज्ञापन
रोपवे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बागेश्वर के लोग दशकों से रोपवे का सपना देख रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लंदन दौरे से बागेश्वर में रोपवे का निर्माण होने की उम्मीद जागी है। बागेश्वर के नीलेस्वर की पहाड़ी पर स्थित नीलेश्वर महादेव मंदिर और भीलेश्वर पहाड़ी पर चंडिका मंदिर को जोड़ने के लिए रोपवे निर्माण की योजना काफी पुरानी है।
विज्ञापन
बागेश्वर के पूर्व मंत्री स्व. चंदन राम दास ने नीलेश्वर और चंडिका मंदिर को रोपवे से जोड़ने की योजना बनाई थी। उनका सपना दोनों मंदिरों को रोपवे के जरिये आपस में जोड़ने का सपना था। नीलेश्वर और भीलेश्वर की पहाड़ी बिल्कुल आमने-सामने हैं। दोनों पहाड़ियों के मध्य सरयू बहती है।
विज्ञापन
स्व. दास रोपवे का निर्माण कर जिला मुख्यालय में पर्यटन गतिविधियां बढ़ाना चाहते थे। उनके जीते जी यह योजना परवान नहीं चढ़ पाई। मुख्यमंत्री ने हाल के लंदन दौरे में रोपवे के क्षेत्र में काम करने वाली एक कंपनी के साथ दो हजार करोड़ के निवेश का करार किया है। सीएम के करार के बाद एक बार फिर रोपवे निर्माण की उम्मीद जग गई है।
विज्ञापन
लोग राज्य में रोपवे के विकास की योजना में बागेश्वर को भी हिस्सा मिलने की उम्मीद पाले बैठे हैं। रोपवे के निर्माण का सपना पूरा होता है तो निश्चित रूप से बागेश्वर के पर्यटन विकास के लिहाज से मील का पत्थर साबित होगा।
मेरे स्वर्गीय पति ने रोपवे की योजना तैयार की थी। हाल में सीएम के लंदन दौरे में रोपवे का निर्माण करने वाली कंपनी से निवेश का करार हुआ है। बागेश्वर के रोपवे का मामला सीएम के सामने उठाया जाएगा। रोपवे निर्माण की पूरी कोशिश की जाएगी। - पार्वती दास विधायक, बागेश्वर