रोडवेज की खड़ी बस अचानक चल पड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भगवती मंदिर के समीप खड़ी रोडवेज की बस अचानक न्यूट्रल होकर पीछे की तरफ चलने लगी। जिससे यात्रियों की चीख पुकार मच गई। बस में बैठे दर्जनों यात्री बाल-बाल बच गए।
भगवती मंदिर पर पानी पीने, टीका लगाने और शौच आदि जाने के लिए अधिकतर वाहन रुकते हैं। उत्तराखंड परिवहन निगम की काठगोदाम डिपो की दिल्ली-देवाल बस संख्या यूके 07 पीए/1251 मंगलवार की सुबह यात्रियों को लेकर अल्मोड़ा, सोमेश्वर होते हुए गरुड़ को जा रही थी। बस यात्रियों से खचाखच भरी थी। चालक ने कौसानी बाजार से पहले भगवती मंदिर पर बस रोकी। चालक सहित कुछ पुरुष यात्री बाहर आ गए।
जबकि महिलाएं और बच्चे बस के अंदर ही थे। कुछ ही देर में बस न्यूट्रल होकर पीछे को चलने लगी। इस स्थान पर सड़क में पीछे की तरफ उतार और गहरी खाई है। बस पीछे को जाते ही अंदर बैठी महिलाओं और बच्चों की चीख पुकार मच गई। बाहर खड़े लोगों ने बस को पीछे की तरफ से हाथों के बल से रोकने की कोशिश की। चालक भी तुरंत दरवाजा खोलकर अपनी सीट पर गया और ब्रेक लगाकर बस रोक दी और बहुत बड़ा हादसा टल गया।