फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Roadways Bus Breakdown In Mankot

Bageshwar News: मुनस्यारी जा रही बस मनकोट में खराब

Sun, 21 Jan 2024 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 21 Jan 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Roadways Bus Breakdown In Mankot
बागेश्वर डिपो से भेजी दूसरी बस भी मनकोट नहीं पहुंच पाई
विज्ञापन


पांच खराब बस काठगोदाम, तीन बस डिपो के वर्कशाॅप में खड़ीं

बेड़े की 15 में से छह बसों का हो रहा संचालन

बागेश्वर। बागेश्वर डिपो की बस के हाल बेहाल हैं। रविवार को दिल्ली से मुनस्यारी जा रही बस जिला मुख्यालय के पास मनकोट के पास खराब हो गई। डिपो से दूसरी बस भेजी गई लेकिन वह भी मनकोट पहुंचते-पहुंचते खराब हो गई। बस में सवार 22 यात्रियों को टिकट वापस किए गए। यात्री दूसरे वाहनों से रवाना हुए।
डिपो के बेड़े में 15 बस हैं। इनमें से वर्तमान में नौ बस खराब पड़ी हैं। डिपो की पांच बस काठगोदाम में खराब पड़ी हैं। तीन खराब बस डिपो के वर्कशॉप में तो एक मनकोट में खड़ी है। डिपो से छह बसों का ही इस समय संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

चार सितंबर 2022 को अस्तित्व में आए डिपो के बेड़े में शामिल आठ बस करीब आठ लाख किमी (मियाद पूरी) चल चुकी हैं। पुरानी बसों के कारण इनका रास्ते में खराब होना आम बात है। स्टेशन के इंचार्ज केबी उपाध्याय का कहना है कि बसों के खराब होने से कई रूटों पर बस सेवा का संचालन नहीं हो रहा है। इससे निगम की आय भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अल्मोड़ा से नहीं चलीं तीन बसें

अल्मोड़ा। रोडवेज की तीन सेवाओं का संचालन रविवार को नहीं हुआ। चालकों की कमी से रविवार को बेतालघाट-दिल्ली, लमगड़ा-दिल्ली, टनकपुर सेवाओं का संचालन स्थगित रहा। रोडवेज के सहायक महाप्रबंधक राजेंद्र कुमार ने बताया कि चालकों की कमी दूर होने पर बस का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed