{"_id":"5d641c128ebc3e93b147a43c","slug":"roads-blocked-in-bageshwar-bageshwar-news-hld354290783","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में छह मकान टूटे, पांच सड़कें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में छह मकान टूटे, पांच सड़कें बंद
विज्ञापन
बागेश्वर के सेल्ला गांव में अतिवृष्टि से टूटा घर।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। लगातार हो रही बारिश से बागेश्वर जिले के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मलबा आने से जहां जिले की पांच सड़कें अभी भी बंद हैं। वहीं बारिश से कई मकान भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। इसके अलावा बारिश के कारण जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है।
लोनिवि बागेश्वर के अंतर्गत पालडीछीना-जैनकरास मोटर मार्ग, पीएमजीएसवाई सिंचाई खंड के अंतर्गत कंधार-रौलियाना-मजकोट, पीएमजीएसवाई कपकोट के अंतर्गत कपकोट-लीली मोटर मार्ग, कपकोट-कर्मी-बघर, पीएमजीएसवाई एडीबी के अंतर्गत रौल्याना-लोहारगड़ी मोटर मार्ग बंद है। इन सभी सड़कों में भारी मात्रा में मलबा आया है।
आवासीय भवन क्षतिग्रस्त
बागेश्वर/गरुड़। अतिवृष्टि से गुलाब राम पुत्र देव राम ग्राम सेला पटवारी क्षेत्र चौरा तहसील बागेश्वर का आवासीय मकान तीक्ष्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। तहसील गरुड़ में हीरा राम पुत्र विजय राम ढुकरा गागरीगोल का आवासीय मकान तीक्ष्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया है। भैरव गिरी पुत्र देव गिरी ग्राम फुल्वारीगूंठ क्षेत्र डंगोली का आवासीय पक्का मकान तीक्ष्ण रुप से क्षतिग्रस्त हो गया है। तहसील प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवार को राहत सहायता राशि दी जाएगी। तहसील कांडा में सुंदर राम पुत्र कुशाल राम निवासी देवलविछ रावत सेरा का आवासीय मकान, जगदीश लाल वर्मा पुत्र श्याम लाल निवासी सुनार का आवासीय मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। तहसील काफलीगैर के अंतर्गत जगदीश प्रसाद पुत्र प्रताप राम निवासी शिया का आवासीय मकान आंशिक क्षतिग्रस्त हुआ है। तहसील प्रशासन द्वारा प्रभावित परिवार के रहने की व्यवस्था निकटवर्ती पंचायत भवन में की गई है। अन्य प्रभावित परिवार स्वेच्छा से रिश्तेदारों के आवास में निवास कर रहे हैं।
विज्ञापन
लगातार हो रहे भूस्खलन से मकान खतरे की जद में
बागेश्वर। नगर के ठाकुरद्वारा वार्ड के अंतर्गत लोक निर्माण कार्यालय के सामने मान सिंह देव का मकान है। मकान से तीन चार मीटर की दूरी पर कैलखुरिया गधेरे का तीव्र ढलान है। ढलान में पहले सीढ़ीनुमा दीवार थी। बीच से ठाकुरद्वारा से कठायतबाड़ा को जाने वाला पुश्तैनी, पक्का पैदल मार्ग था। 17 जून 2013 को मूसलाधार बारिश में अचानक नाले में बाढ़ आ गई। मकान के निकट का एक बड़ा हिस्सा नाले में बह गया। तब से हर साल मकान के समीप भूस्खलन हो रहा है जो अब मकान के करीब पहुंच गया है। मकान के पास शौचालय और फर्श में चौड़ी दरारें आ गई हैं। इससे मकान को खतरा बना हुआ है। उन्होंने इस मामले में
जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया है।
1100 परिवार 15 दिन से अंधेरे में
बागेश्वर/कपकोट। कपकोट तहसील के बघर, ढोक्टीगांव, दोबाड़ क्षेत्र के गांवों के 1100 परिवार 15 दिनों से अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बिजली के तारों के टहनियों से दबने और उलझने से लोकल फॉल्ट बढ़ गए हैं। संबंधित अधिकारियों को बताने के बावजूद समस्या जस की तस है। ग्रामीणों ने शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। इनमें निवर्तमान क्षेत्र पंचायत सदस्य शेर सिंह बिष्ट, नरेंद्र सिंह बिष्ट, दयाल सिंह, प्रवीन सिंह, हीरा सिंह, मोहन सिंह, महेश्वर सिंह आदि हैं। इधर अतिवृष्टि से कमेड़ीदेवी, सिमगड़ी मलसूना, महरूड़ी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति चरमराने लगी है। ग्रामीणों ने बिजली आपूर्ति सुचारु करने की मांग की। ज्ञापन में रोशन सिंह, गोविंद वर्मा, दीपक सिंह, दरपान सिंह, दीपक वर्मा, रमेश चंद्र आदि के हस्ताक्षर थे।