{"_id":"5984aaf14f1c1bb9358b4810","slug":"road-to-banguaon-villagers-distributed-sweets","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनेगांव के लिए सड़क बनी, ग्रामीणों ने मिठाईयां बांटी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनेगांव के लिए सड़क बनी, ग्रामीणों ने मिठाईयां बांटी
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Fri, 04 Aug 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर के बनेगांव के सड़क से जुड़ने पर मिठाई बांटते ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
कमस्यारघाटी का सुदूरवर्ती गांव अब सड़क से जुड़ गया है। गांव के सड़क से जुड़ने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि अब गांव के विकास को पंख लगेंगे।
विज्ञापन
मालूम हो कि कांडा-कमस्यार-रावतसेरा सड़क के भद्रकाली मंदिर गेट से बने गांव के लिए दो किमी लंबी सड़क मंजूर हुई थी।
सड़क कटान के लिए 75 लाख रुपये मंजूर हुए थे। सड़क निर्माण की जिम्मेदारी आरइएस के ऊपर थी। विभाग ने कड़ी मशक्कत और मेहनत कर सड़क काटकर गांव तक पहुंचा दी है। बृहस्पतिवार को जैसे ही जेसीबी मशीन ने सड़क का कटान करके गांव में प्रवेश किया वहां मौजूद ग्रामीणों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन
खुशी में झूमते ग्रामीणों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराया। उन्होंने कहा कि अब गांव के विकास में तेजी आएगी। विकास के काम में अधिकारी सड़क नहीं होने का भी बहाना न बना पाएंगे।
विज्ञापन
पूर्व जिला पंचायत सदस्य आनंदी देवी, ग्राम प्रधान दौलत बोरा, केवलानंद पांडे, फकीर सिंह, किशन बोरा, दिनेश जोशी और राजेंद्र सिंह ने गांव को सड़क से जोड़ने में दिए गए सहयोग के प्रति जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी और पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण का आभार जताया है।