फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Road nowin Former CMvillage.

Bageshwar News: महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के मूल गांव पहुंची सड़क

Fri, 02 Jun 2023 11:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Fri, 02 Jun 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Road nowin Former CMvillage.
बागेश्वर। महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के गांव (तोक) खेमिला सड़क से जुड़ गया है। विधायक सुरेश गढि.या पहला वाहन लेकर गांव पहुंचे। कोश्यारी के मुख्यमंत्री रहते हुए वर्ष 2001 में उनकी (कोश्यारी) ग्राम पंचायत नामतीचेटाबगड़ के लिए सड़क मंजूर हुई लेकिन उनका मूल गांव (तोक खेमिला) सड़क से दो किमी दूर रह गया।
विज्ञापन

कोश्यारी के राजनीतिक शिष्य कपकोट के विधायक सुरेश गढि़या ने कोश्यारी के गांव खेमिला के लिए सड़क बनवाकर गुरु के प्रति अपना दायित्व निभाया है। शुक्रवार दोपहर विधायक सुरेश गढि़या, जिपं अध्यक्ष बसंती देव और अन्य लोगों के साथ वाहन से खेमिला पहुंचे तो खेमिला के लोगों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। खेमिला के लोगों के साथ पूर्व राज्यपाल कोश्यारी के परिजनों ने विधायक गढि़या का स्वागत किया। पूर्व सीएम के गांव के लिए विधायक गढि़या के प्रयासों से दो महीने पहले दो किमी सड़क मंजूर हुई। विधायक की सक्रियता के कारण इतने कम समय में खेमिला गांव सड़क पहुंच गई है।
विज्ञापन

विधायक ने बताया कि सड़क का काम तेज गति से कराया गया। सड़क कटान में कई मशीनें लगाई गईं। सड़क को सुविधाजनक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कपकोट विधानसभा क्षेत्र में तेजी से सड़कों का निर्माण हो रहा है। कोई भी गांव यातायात सुविधा से वंचित नहीं रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed