फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Road Not Open By 17 days

असों-बसकूना मोटर मार्ग में 17वें दिन भी ठप रहा यातायात

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Road Not Open By 17 days
कपकोट में असों-बसकूना सड़क को खोलने के लिए लगी जेसीबी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। 29 जून से बंद कपकोट की असों-बसकूना सड़क 17वें दिन भी नहीं खुल सकी। सौंग-खलीधार मोटर मार्ग पर भी यातायात बाधित रहा। मानसून काल में सड़कों को हो रहे नुकसान से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में मानसूनी बारिश का जोर है। बृहस्पतिवार की रात को गरुड़ विकास खंड में 32 मिमी बारिश हुई। हालांकि बागेश्वर और कपकोट में मौसम सामान्य बना रहा। जिला मुख्यालय में शुक्रवार के दिन लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। इधर अतिवृष्टि के बाद बंद असों-बसकूना सड़क को खोलने के लिए कार्य चल रहा है। हालांकि अधिक नुकसान होने के कारण सड़क को खोलने में समय लग रहा है। सड़क के बंद होने से लोगों को पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। वहीं सौंग-खलीधार सड़क पर भी यातायात सुचारु नहीं होने से दूरस्थ गांव के लोगों को दिक्कत उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय दुगनाकुरी खतरे की जद में
बागेश्वर। राजकीय महाविद्यालय दुगनाकुरी में परिसर से लेकर तीन कमरों के टिन शेड भवन तक आधे फीट से चौड़ी दरार पड़ गई है। दरार पड़ने से कमरों के भीतर की जमीन भी खिसक गई है। बाहर मैदान पर भी लगातार दरार चौड़ी होती जा रही है। प्रभारी प्राचार्य प्रफुल्ल गुप्ता ने बताया कि महाविद्यालय में कक्षाओं के संचालन और फर्नीचर को रखने के लिए अतिरिक्त भवन नहीं हैं। दो दिनों से बाहर खुले में कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। महाविद्यालय की ओर से सूचना आपदा प्रबंधन और तहसील कार्यालय में देने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिखाड़ी-ग्वाड़ की बिजली गुल, बंड में पेयजल संकट
बागेश्वर। मानसून काल में बिजली और पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हो रही हैं। कपकोट के रिखाड़ी गांव की बिजली आपूर्ति अब तक बहाल नहीं हो सकी है। ग्वाड़ गांव में शुक्रवार की सुबह बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से आपूर्ति ठप है। ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, गरुड़ ब्लॉक के बंड गांव की पेयजल लाइन अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त होने से लोगों को पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed