फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Road Not Exist After 7 years

Bageshwar News: सात साल पहले कट गई सड़क, अब तक नहीं चली गाड़ी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Dec 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Road Not Exist After 7 years
बागेश्वर की तरमोली-सेराघाट सड़क कटान के बाद जस की तस। संवाद - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। विकास कार्यों के नाम पर धन की बर्बादी तरमोली-सेराघाट सड़क पर देखी जा सकती है। सात साल पहले काटी गई सड़क में आज तक वाहन तो नहीं चला, हां मार्ग में जगह-जगह झाड़ियां उग आई हैं। कई स्थानों पर पता ही नहीं चलता कि यह मोटर मार्ग है या कोई संकरा पैदल रास्ता।
विज्ञापन

2015-16 में कठपुड़ियाछीना के तरमोली से सेराघाट के लिए करीब एक करोड़ रुपये की लागत से 12 किलोमीटर सड़क का कटान किया गया था। सड़क के अंतिम डेढ़ किमी में मानकों की अनदेखी का आरोप लगा और विभाग ने ठेकेदार पर पेनल्टी लगा दी। जिसके बाद से सड़क का निर्माण कार्य अधर में लटक गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य असों चंदन सिंह रावत ने बताया कि सड़क का काम अधर में लटकने के बाद से कई बार क्षेत्रवासियों ने विभाग को सूचित किया। जल्द सड़क का निर्माण करवाकर डामरीकरण करवाने की मांग की, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि विकास के नाम पर सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है, लोगों को अब भी सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। सड़क की
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क के डेढ़ किमी में मानकों के अनुसार कटिंग नहीं होने पर ठेकेदार को पेनल्टी लगी थी। तब से लगातार पत्राचार चल रहा है। सड़क की डिफेक्ट कटिंग के लिए जिला योजना को 20 लाख रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा था। 10 लाख रुपये का बजट प्राप्त हो गया है। विगत दिनों सड़क का सर्वे कर लिया गया है। जल्द ही निविदा प्रक्रिया शुरू करवाकर डिफेक्ट कटिंग का कार्य करवाया जाएगा। कटान पूरा होने के बाद डामरीकरण की प्रक्रिया शुरू करवाई जाएगी।
-कैलाश आर्या, एई लोनिवि
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed