{"_id":"63879f546a0b4e5915395049","slug":"road-is-not-in-good-condition-bageshwar-news-hld483740220","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bageshwar News: ढालन-खुनौली सड़क पर आवागमन हुआ जोखिमपूर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bageshwar News: ढालन-खुनौली सड़क पर आवागमन हुआ जोखिमपूर्ण
विज्ञापन
बागेश्वर के ढालन-खुनौली सड़क पर क्षतिग्रस्त स्क्रबर। संवाद
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। ढालन-खुनौली सड़क तमाम जगह क्षतिग्रस्त होने से आवागमन जोखिमपूर्ण बना हुआ है। स्क्रबर क्षतिग्रस्त पड़े हैं। निकास नालियां बंद होने से सड़क को नुकसान पहुंच रहा है।
बागेश्वर-बेड़ीनाग एनएच के ढालन से खुनौली के लिए बनी आठ किमी सड़क पहले से बदहाल थी। पिछले बरसात के मौसम ने सड़क को और नुकसान पहुंचाया है। सड़क की कई सुरक्षा दीवार ढह गई हैं। स्क्रबर खोखले हो गए हैं। निकास नाली न होने से बारिश के पानी की निकासी न होने से सड़क को बहुत नुकसान पहुंच रहा है। कई स्थानों पर सड़क से डामर उखड़ गया है।
खुनौली निवासी कमल कवि कांडपाल ने आरोप लगाया कि विभाग की उदासीनता से सड़क की हालत खस्ता हुई है। सड़क पर डामरीकरण किए एक साल का भी समय नहीं हुआ है लेकिन सड़क कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। निकास नालियां तक दुरुस्त नहीं हैं। उन्होंने बताया कि सड़क पर भारी वाहनों की आवाजाही होती है। सड़क को भारी वाहनों के अनुरूप दुरुस्त नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
कोट
बरसात के मौसम में सड़क को नुकसान पहुंचा था। सड़क की मरम्मत के लिए बजट की मांग की गई है। बजट मिलते ही सड़क सुधारीकरण का कार्य किया जाएगा।
-एसके पांडेय, ईई लोनिवि कपकोट डिवीजन