फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Road Is Not In Good Condition

कपकोट-भराड़ी सड़क बदहाल होने से वाहन चालक और यात्री परेशान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Road Is Not In Good Condition
भराड़ी टैक्सी स्टेंड के पास गड्ढों में भरी मिट्टी बहने से बदहाल हुई सड़क। विज्ञप्ति - फोटो : BAGESHWAR
कपकोट (बागेश्वर)। भराड़ी-कपकोट मोटर मार्ग बदहाल होने से यात्रियों और वाहन चालकों की परेशानी बढ़ती जा रही है। भराड़ी टैक्सी स्टेंड पर डामर उखड़ने से गड्ढे बन गए हैं। सड़क में वाहन चलने से काफी मात्रा में धूल उड़ रही है। जिसके कारण राहगीरों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क की मरम्मत के लिए व्यापारी और टैक्सी यूनियन के सदस्य लंबे समय से मांग करते आ रहे हैं लेकिन विभाग मौन है। आक्रोशित लोगों ने जल्द सड़क में डामरीकरण नहीं होने पर आंदोलन करने की चेेतावनी दी है।
विज्ञापन

भराड़ी टैक्सी स्टेंड के पास कई महीनों से सड़क बदहाल है। पूर्व में लोगों ने विभाग को परेशानी बताई। जिसके बाद विभाग ने गड्ढों को मिट्टी भरकर पाट दिया। कुछ दिनों पहले हुई बारिश के बाद मिट्टी बह गई और फिर से सड़क बदहाल हो गई है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि भराड़ी से कपकोट और फिर बागेश्वर तक कई स्थानों में सड़क गड्ढों सेे पटी है लेकिन कोई सुध लेने वाला नहीं है। बदहाल सड़क पर वाहन चालकों और राहगीरों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। यात्रियों को भी सफर के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नहीं सुधरी जिला मुख्यालय की भी सड़क
बागेश्वर। जिला मुख्यालय की प्रमुख माल रोड के हालात भराड़ी से भी अधिक बुरे हैं। उल्का मंदिर के समीप से सरयू पुल के पास तक सड़क बदहाल है। एक ओर सड़क के किनारे नाली निर्माण का कार्य चल रह है, वहीं दूसरी ओर सड़क के बीचोंबीच गड्ढे बने हैं। सड़क पर गुजरने वाले वाहन चालकों को हमेशा हादसे का डर बना रहता है। कई बार इस सड़क की मरम्मत को लेकर लोग लोनिवि को शिकायत कर चुके हैं, लेकिन विभागीय अधिकारी इसे हाइवे बताकर पल्ला झाड़ने में लगे हुए हैं। नगरवासियों ने विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed