फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Road Is Not in Good Condition

अनासक्ति आश्रम-केवी-लोनिवि गेस्टहाउस सड़क पड़ी है क्षतिग्रस्त

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 12:38 AM IST
विज्ञापन
Road Is Not in Good Condition
कौसानी में क्षतिग्रस्त पड़ी अनासक्ति आश्रम को जाने वाली सड़क। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BAGESHWAR
कौसानी (बागेश्वर)। जिले में तमाम सड़कें बरसात के बाद से क्षतिग्रस्त पड़ी हैं। इन सड़कों की मरम्मत के लिए शासन, प्रशासन के स्तर से कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है। कौसानी के विख्यात अनासक्ति आश्रम को जोड़ने वाली सड़क सात महीने से क्षतिग्रस्त पड़ी है।
विज्ञापन

यह सड़क बीते जुलाई माह में अतिवृष्टि के दौरान क्षतिग्रस्त हो गई थी। सड़क अनासक्ति आश्रम, सैन्य छावनी, केंद्रीय विद्यालय, जिला पंचायत, केएमवीएन गेस्टहाउस के साथ ही लोनिवि के स्टेट गेस्टहाउस को जोड़ती है। सड़क करीब 40 मीटर हिस्से में क्षतिग्रस्त है। सड़क धंसने से सड़क की चौड़ाई भी कम रह गई है। भारी वाहनों के लिए खतरा बना हुआ है। सड़क मरम्मत की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन बजट न होने के कारण लोनिवि सड़क की मरम्मत नहीं कर पा रहा है। लोनिवि के प्रांतीय खंड डिवीजन ने सड़क मरम्मत के लिए बजट की मांग लोनिवि मुख्यालय देहरादून से की है। सात महीने बाद भी सड़क की मरम्मत के लिए बजट नहीं मिला है।
विज्ञापन

कौसानी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष बबलू नेगी कहते हैं कि सड़कों की खराब हालत पर्यटन गतिविधियों को भी प्रभावित कर रही है। कम से कम कौसानी जैसे विश्वविख्यात पर्यटन स्थल की सड़कों की सुध तो सरकार को लेनी चाहिए। सवाल यही है कि जब कौसानी जैसे विख्यात पर्यटक स्थल की सड़क की ऐसी गत है तो ग्रामीण हिस्सों की सड़कों की हालत कैसी होगी, यह समझा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनासक्ति आश्रम, स्टेट गेस्टहाउस को जाने वाली सड़क काफी बड़े हिस्से में क्षतिग्रस्त है। सड़क की मरम्मत के लिए करीब 30 लाख रुपये की आवश्यकता है। लोनिवि मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया है। रकम मिलते ही सड़क की मरम्मत की जाएगी।
भुवन जोशी एई लोनिवि प्रांतीय खंड बागेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed