फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   road did not open

माहभर बाद भी नहीं खुली खोली-काकड़ा-अमतौड़ा की सड़क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
road did not open
बागेश्वर से सोमेश्वर रोड पर हो रहे भूस्खलन के कारण लग रहे जाम में फंसे बच्चे। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। गिरेछिना मोटर मार्ग में द्वारिकाछिना के पास भूस्खलन हो रहा है। इसके मलबे से खोली-काकड़ा-अमतौड़ा गांव की वाया रूनीखेत जाने वाली रिंग रोड भी बंद है। इस कारण माहभर से सोमेश्वर रूट पर यातायात प्रभावित हो रहा है। सात क्षेत्र के बीडीसी सदस्य घनश्याम तिवारी ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद लोनिवि सड़क को नहीं सुधार रहा है।
विज्ञापन

इस कारण वहां रोजाना घंटों तक जाम लग रहा है। इसमें एंबुलेंस और स्कूली बच्चों समेत आम राहगीर भी परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर भी धीमी गति से काम करवाने का आरोप लगाया है। उन्होंने लोनिवि से समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर पूर्व प्रधान महीप पांडे, अशोक लोहनी, गिरीश टंगड़िया, सतीश जोशी, राजेंद्र कांडपाल आदि ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed