{"_id":"5765a64c4f1c1bde5a11b662","slug":"road-closed-by-boulder","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क का काम अधूरा छोड़ने से लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क का काम अधूरा छोड़ने से लोगों में रोष
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, कपकोट (बागेश्वर)।
Updated Sun, 19 Jun 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
बोल्डर से रोड बंद
- फोटो : अमर उजाला
कपकोट (बागेश्वर)। पीएमजीएसवाई की ओर से चल रहे कपकोट-कर्मी सड़क का चौड़ीकरण का काम अधूरा छोड़ दिया गया है। काम ठप होने के कारण सड़क की हालत बुरी हो गई है। मार्ग पर बने बड़े-बड़े गड्ढे, सुरक्षा दीवार, नाली का निर्माण न होने से सड़क पर दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। पहाड़ी से कई जगह मलबा सड़क पर गिर रहा है। तोली सीट के बीडीसी सदस्य प्रकाश जोशी ने बताया कि उन्होंने सड़क की हालत सुधारने के लिए कई बार कह दिया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने सड़क की हालत शीघ्र न सुधरने पर ग्रामीणों के सहयोग से आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन