फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Road Block

तीसरे दिन खुली कर्मी-विनायक सड़क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
Road Block
A couple walks during the first snowfall in Tbilisi this winter, December 15, 2008. REUTERS/David Mdzinarishvili (GEORGIA) - फोटो : REUTERS
बागेश्वर। बर्फ से पटी शनिवार से बंद कपकोट के कर्मी-विनायक की सड़क में सोमवार को यातायात बहाल हो गया है। यातायात बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

छह मार्च रात और शनिवार को दिनभर हुई बर्फबारी के कारण कर्मी-विनायक सड़क बंद हो गई थी। सड़क के आठ किमी हिस्से में बर्फ पटी थी। सड़क बंद होने से तमाम गांवों का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया था। सड़क बंद होने से लोगों की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सड़क बंद होने से तमाम वाहन फंस गए थे। लोगों को पैदल आवाजाही करनी पड़ रही थी। सड़क में एक से डेढ़ फीट बर्फ जमा थी।
विज्ञापन

लोनिवि के पीएमजीएसवाई डिवीजन ने जेसीबी लगाकर रविवार से सड़क खोलने का काम किया। बर्फ अधिक होने के कारण सड़क खोलने में दिक्कत आई। रविवार सुबह सड़क में यातायात बहाल हो गया है। अब भी सड़क के किनारे काफी बर्फ जमी है। सड़क के किनारे बर्फ जमा होने के कारण यातायात संचालन में दिक्कत आ रही है। कई वाहन रपट रहे हैं। वाहन संचालकों ने सड़क से पूरी तरह बर्फ हटाने की मांग की है। उधर, पीएमजीएसवाई खंड कपकोट के ईई अनिल कुमार ने बताया कि सड़क में रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे यातायात बहाल हो गया था। उन्होंने बताया कि सड़क किनारे की बर्फ को भी हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed