{"_id":"5f25a81c8ebc3e60551e054a","slug":"road-band-in-bageshwar-bageshwar-news-hld3919245182","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागेश्वर में नौ सड़कें बंद होने से यातायात ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागेश्वर में नौ सड़कें बंद होने से यातायात ठप
विज्ञापन
बागेश्वर के बघर सड़क पर मलबा हटाती जेसीबी। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिले में बारिश के कारण नौ सड़कें बंद हैं। इन पर यातायात बाधित है। सड़कों पर मलबा और बोल्डर गिरने से लोगों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कपकोट में 30 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।
आपदा विभाग के अनुसार शनिवार को शामा-लीती-गोगिना सड़क में किमी छह और सात पर मलबा आने के आवाजाही बाधित है। शामा-नाकुरी सड़क किमी 12 पर, बघर सड़क किमी सात पर, बदियाकोट सड़क किमी 10 पर, रिखाड़ी-वाछम सड़क किमी छह, 23 और 24 पर मलबा आने के कारण अवरुद्ध है। भयूं-गडेरा सड़क किमी 13, 14 पर, शामा-लीती सड़क किमी छह पर, कपकोट-पिंडारी सड़क किमी 17 पर मलबा आने के कारण बंद है। पोथिंग-शोभाकुंड सड़क किमी छह पर मलबे के कारण बंद है। सड़क बंद होने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। यातायात बाधित होने से लोगों के जरूरी कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। आपदा विभाग का कहना है कि संबंधित विभागों की ओर से सड़क खोलने के लिए जेसीबी मशीनें भेजी गई हैं। जल्द सड़कों को आवाजाही के लिए सुचारु कर दिया जाएगा। सरयू का जलस्तर 866.80 मीटर और गोमती का जलस्तर 862 मीटर पर है। आपदा विभाग के मुताबिक 29 जुलाई को भारी बारिश से कपकोट में बिजली लाइन पर पेड़ गिरने से पेठी, काफली, कमेड़ी आदि गांवों की बिजली गुल हो गई है। कर्मचारी बिजली आपूर्ति सुचारु करने में लगे हैं।
मलबे की समस्या दूर करने की मांग
बागेश्वर। ग्राम पंचायत देवलचौरा की ग्राम प्रधान भागीरथी देवी ने डीएम कार्यालय में पत्र सौंपा। बताया कि देवलचौरा के गुनाड़ी तोक में सड़क के मलबे से गांव के लोगों की उपजाऊ भूमि खराब हो गई है। इससे किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि लोनिवि को कई बार बताने के बावजूद मलबा नहीं हटाया गया है। उन्होंने समस्या सुलझाने की मांग की है।