फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Road Band in Bageshwar

नामतीचेटाबगड़ सड़क और दरकी, बागेश्वर में 8 सड़कें बंद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
Road Band in Bageshwar
बागेश्वर। जिले में आठ सड़कों में यातायात बाधित है। कपकोट से नामतीचेटाबगड़ जाने वाली सड़क मंगलवार को और दरक गई है। सड़कों के बंद होने से लोगों को तमाम तरह की दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। बागेश्वर में मंगलवार शाम चार बजे से लगातार हल्की बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान विभाग ने 22 और 23 जुलाई को भारी बारिश की संभावना जताई है। बारिश की संभावना को देखते हुए पुलिस, प्रशासन ने लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। नदी तट पर न जाने को कहा है। इसका बाकायदा लाउडस्पीकर के जरिए अनाउंस कराया गया।
विज्ञापन

कपकोट से चेटाबगड़ जाने वाली सड़क मंगलवार को और दरक गई है। सड़क काफी डैमेज है। सड़क की मरम्मत के लिए जेसीबी लगाई गई है। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार लोनिवि खंड बागेश्वर की विजयपुर-खंतोली सड़क किमी तीन में मलबा गिरने से बंद है। थुणाई-मिहिनिया सड़क के किमी एक में भूस्खलन से मलबा पटा है। पीएमजीएसवाई कपकोट डिवीजन के अधीन धरमघर-माजखेत, तोली, बदियाकोट, बघर रोड और पीएमजीएसवाई के ब्रिडकुल डिवीजन के अधीन आने वाली बागेश्वर-तिलसारी-सिमतोली सड़क मलबेे से बंद है। ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों के बंद होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने सड़कों को खोलने के लिए और संसाधन लगाने की मांग की है। आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार सड़कों को खोलने के लिए जेसीबी लगाई गई हैं।
विज्ञापन

इनसेट
गरुड़ में 5, बागेश्वर कपकोट मे 2.5-2.5 मिमी बारिश
बागेश्वर। पिछले 24 घंटे में गरुड़ में पांच मिमी और बागेश्वर, कपकोट में 2.5 मिमी बारिश हुई। मंगलवार को सरयू का जलस्तर 865.90 मीटर, गोमती का जलस्तर 862 मीटर था। दोनों नदियों का चेतावनी स्तर 869 मीटर और खतरनाक स्तर 870.70 मीटर है। बैजनाथ बैराज का जलस्तर 1112.20 मीटर था। डिस्चार्ज 64.62 क्यूसेक था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed