फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Road Accident in Kapkot

Bageshwar News: कार पर गिरी टहनी और पत्थर, चालक चोटिल

Sun, 07 May 2023 10:04 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Sun, 07 May 2023 10:04 PM IST
विज्ञापन
Road Accident in Kapkot
भद्रतुंगा में चल रहे कूर्मांचल लघु अर्धकुंभ से लौट रहे यात्रियों की बोलेरो कार पर चीड़ की टहनी
कपकोट/बागेश्वर। भद्रतुंगा में चल रहे कूर्मांचल लघु अर्धकुंभ से लौट रहे यात्रियों की बोलेरो कार पर चीड़ की टहनी और पत्थर गिर गए। हादसे में वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक को चोट लगी है। गनीमत रही कि वाहन खाई में नहीं गिरा। इस कारण कार सवार लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

रविवार को दीपक दानू पुत्र प्रेम सिंह दानू अपनी पत्नी रेखा दानू और भांजे दीपक और सूरज के साथ कार से कपकोट की तरफ लौट रहे थे। दुलम और तुततुड़िया के बीच पुलसंग के पास कार पर चीड़ की टहनी और पत्थर गिर गए और बोलेरो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। संयोग से चालक ने धैर्य नहीं खोया और अनियंत्रित हो चुकी कार को सड़क किनारे रोक दिया। इससे आगे बढ़ने पर कार खाई में गिर सकती थी।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर एएसआई हृदयेश परिहार, वरिष्ठ आरक्षी जीवन गिरी और पीआरडी जवान गणेश दत्त को लेकर मौके पर गए और हादसे में घायल चालक और परिजनों को सीएचसी कपकोट लाए। सीएचसी में डॉ. पीयूष कुमार ने चालक का उपचार किया। उन्होंने बताया कि हल्की चोट के कारण प्राथमिक उपचार के बाद चालक को छुट्टी दे दी गई। सभासद तनुज तिरुवा ने भी अस्पताल जाकर घायल का हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed