{"_id":"582603df4f1c1b8553b3b3b7","slug":"rkcharj-pwd-personnel-began-picketing","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनिवि वर्कचार्ज कर्मियों का धरना शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनिवि वर्कचार्ज कर्मियों का धरना शुरू
अमर उजाला बागेश्वर
Updated Fri, 11 Nov 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोनिवि नियमित वर्कचार्ज कर्मी अपनी समस्याओं के समाधान नहीं होने से खासे नाराज हैं। गुस्साए कर्मियों ने अपनी चार मांगों को लेकर शुक्रवार से दो घंटे का धरना शुरू दिया है। सभा में वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें शीघ्र पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और भी तेज कर दिया जाएगा।
लोनिवि नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ के जिला इकाई के बैनर तले नारेेबाजी करते हुए लोनिवि प्रांतीय खंड के प्रांगण में जमा हुए और दो घंटे तक धरना दिया। संघ के जिलाध्यक्ष कुंदन सिंह कोरंगा की अध्यक्षता में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि शासन और विभागीय उपेक्षा के कारण उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और भी तेज कर दिया जाएगा। सभा का संचालन जिला मंत्री नर सिंह ने किया। धरना देने वालों में कोषाध्यक्ष मोहन सिंह, कस्तुभानंद तेवाड़ी, महेश चंद्र चौबे और भुुवन चंद्र फुलारा आदि थे।