{"_id":"57ed61fa4f1c1b6809575fa2","slug":"rikhadi-village-55-families-living-in-the-dark","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधेरे में रह रहे रिखाड़ी गांव के 55 परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधेरे में रह रहे रिखाड़ी गांव के 55 परिवार
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर
Updated Fri, 30 Sep 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांसफार्मर फुंकने से कपकोट तहसील के रिखाड़ी गांव में पिछले 20 दिन से बिजली की आपूर्ति बंद पड़ी है। इससे 55 परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। शिकायत के बाद भी नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाए जाने से लोगों में विद्युत विभाग के खिलाफ नाराजगी है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि 15 सितंबर को बिजली गिरने से रिखाड़ी गांव में लगा ट्रांसफार्मर फुंक गया था। ग्रामीणों की ओर से इसकी शिकायत विभागीय अधिकारियों से की, लेकिन 20 दिन बाद भी नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है। इसके चलते ग्रामीण अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। बिजली नहीं होने से ग्रामीणों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण केरोसिन से रात्रि प्रकाश कर रहे हैं। बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। बिजली गुल होने का असर संचार सेवा पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन
लोग अपने मोबाइल फोन चार्ज नहीं कर पा रहे हैं। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित विभाग के उपाध्यक्ष चंचल राम सहित तमाम ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भेजकर नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि विभाग द्वारा शीघ्र नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया तो उन्हें आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
विज्ञापन