{"_id":"57126f2e4f1c1bb9674a6b2c","slug":"rfc-warehouse-near-forest-ddke","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएफसी गोदाम के पास जंगल धधके ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएफसी गोदाम के पास जंगल धधके
ब्यूरो, अमर उजाला (बागेश्वर)।
Updated Sat, 16 Apr 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
अाग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगलों में आग लगने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार देर शाम आरएफसी गोदाम के पास के जंगल में आग लग गई। आग के नई बस्ती की तरफ आने की आशंका को देखते हुए फायर ब्रिगेड को सूचित किया गया। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
शुक्रवार देर शाम आरएफसी गोदाम के समीपवर्ती वन्य क्षेत्र में आग लग गई। चीड़ की पिरूल में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। आग बुझाने के लिए मौके पर गए वन विभाग के कर्मी आग नहीं बुझा सके। आग को बस्ती की ओर बढ़ता देख लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मी गोपाल सिंह, चंदन राम, लक्ष्मण सिंह नेगी, हरीश राम टम्टा, दीपक वर्मा, नीरज बलियान और जितेंद्र कंबोज ने वन कर्मियों के साथ मिलकर बमुश्किल आग को नियंत्रित किया।
विज्ञापन
इधर, जिला मुख्यालय के कुकड़ामाई के जंगलों में भी शुक्रवार की रात आग लग गई। आग के कारण अभी तक लाखों की वन्य संपदा को नुकसान पहुंच चुका है। गर्मी का मौसम होने से जंगलों में लग रही आग से वातावरण में धुंध गहराती जा रही है। जंगलों में लग रही आग से तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। जिले में चीड़ के वनों में सर्वाधिक आग की घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन