फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Revenue department took action on forest department, attached jeep for non-payment of tax

राजस्व विभाग ने वन विभाग पर की कार्रवाई, कर अदा न करने पर जीप को किया कुर्क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Revenue department took action on forest department, attached jeep for non-payment of tax
बागेश्वर। राजस्व विभाग ने राजस्व कर अदा न करने पर वन विभाग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए विभाग की जीप कुर्क कर दी।
विज्ञापन

बताया गया है कि विभाग पर राजस्व कर का 7 लाख 78 हजार 303 रुपये बकाया है। लगातार वसूली के नोटिस जारी करने के बाद भी वन विभाग ने रकम जमा नहीं की। जिलाधिकारी विनीत कुमार के आदेश पर राजस्व विभाग ने वन विभाग के खिलाफ आरसी काटी थी।

इसके बाद भी विभाग ने रकम जमा नहीं की। सोमवार को राजस्व विभाग ने वन विभाग की चल संपत्ति विभागीय वाहन संख्या यूके 04 ए 3368 मार्शल जीप को कुर्क कर दिया। तहसीलदार नवाजिश खलीक का कहना है कि 30 दिन के भीतर विभाग राजस्व की बकाया रकम जमा नहीं करता है तो नियमानुसार वाहन को नीलाम कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed