{"_id":"57fe76e94f1c1b6752290261","slug":"retro-silencers-action-on-bidders","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेट्रो साइलेंसर लगाने वालों पर हो कार्रवाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेट्रो साइलेंसर लगाने वालों पर हो कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो बागेश्वर
Updated Wed, 12 Oct 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में एसपी को ज्ञापन देते छात्र नेता
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बुलेट मोटरसाइकिलों में लगाए गए रेट्रो साइलेंसर की कानफोडू़ आवाज से नगर के लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने रेट्रो साइलेंसर लगाकर नगर की सड़कों पर वाहनों को दौड़ाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
आरटीआई कार्यकर्ता चंद्रशेखर पांडेय के नेतृत्व में एसपी से मिले छात्र नेताओं ने कहा कि इन दिनों बागेश्वर नगर की सड़कों में रेट्रो साइलेंसर लगाकर बुलेट मोटरसाइकिलों को दौड़ाया जा रहा है। छात्र नेताओं ने कहा कि इस साइलेंसर से तेज आवाज आने से सड़कों पर चलने के दौरान आम लोगों को तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
यह तेज आवाज हृदय रोगियों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं के लिए बेहद खतरनाक होती है। प्रतिबंध के बावजूद नगर की सड़कों में कई लोग रेट्रो साइलेंसर का प्रयोग कर रहे हैं। सभी छात्र नेताओं ने एसपी सुखवीर सिंह से रेट्रो साइलेंसर लगाकर सड़कों पर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी से मिलने वालों में छात्र संघ अध्यक्ष दीपक गस्याल, मनीष मनराल, गौरव, जयप्रकाश गढ़िया, रवींद्र आदि छात्र नेता शामिल थे। एसपी ने इस मामले में उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिया। बाद में छात्रों ने इस संबंध में डीएम को भी ज्ञापन सौंपा।