फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Retired teacher dead, corona infected during investigation

सेवानिवृत्त शिक्षक की मौत, जांच में मिले थे कोरोना संक्रमित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Retired teacher dead, corona infected during investigation
Retired teacher dead, corona infected during investigation
बागेश्वर। बागेश्वर के चौक बाजार निवासी रिटायर्ड शिक्षक बीडी शाह (80) का सोमवार देर शाम निधन हो गया। अस्पताल में जांच के दौरान वह कोरोना पॉजिटिव मिले थे। मंगलवार को उनका गोमती के तट पर कोरोना गाइड लाइन के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षक शाह को सोमवार को लकवा का अटैक पड़ा था। परिजन उन्हें गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल ले गए। इलाज के दौरान रैपिड एंटीजन टेस्ट में वह कोरोना पॉजिटिव मिलेे। हालत बिगड़ने पर देर रात उन्हें हल्द्वानी रेफर किया गया, लेकिन काफलीगैर में उन्होंने दम तोड़ दिया। सीएमओ डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि बीडी शाह लकवाग्रस्त थे। कोरोना से मौत की पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। संवाद
विज्ञापन

कोरोना के 14 नए मामले, एक संक्रमित की हल्द्वानी में मौत
बागेश्वर। बागेश्वर में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 14 नए मामले सामने आए। जिले में अब तक कोरोना के 524 मामले सामने आ चुके हैं। तीन लोगों की मौत हुई है। दो संक्रमितों की मौत पहले हो गई थी। एक की मौत मंगलवार को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में हुई है। उसे हाल में बागेश्वर से रेफर किया गया था। सीएमओ डॉ. बीडी जोशी ने बताया कि 404 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। 117 संक्रमित मरीजों का उपचार कोविड चिकित्सालय और कोविड केयर सेंटरों में किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed