{"_id":"5b8acade42c792465d1d3daa","slug":"resolve-to-give-every-quarrel-for-the-rail-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल लाइन के लिए हर कुुर्बानी देने का लिया संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल लाइन के लिए हर कुुर्बानी देने का लिया संकल्प
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
Updated Sat, 01 Sep 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
बागेश्वर में क्रमिक अनशन पर बैठे आंदोलनकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन के निर्माण के लिए यहां चल रहा क्रमिक अनशन शनिवार को भी जारी रहा। सभा में वक्ताओं ने रेल लाइन के निर्माण के लिए हर कुर्बानी देने का संकल्प दोहराया गया। उन्होंने एक सूत्री मांग के शीघ्र पूरा न होने पर आंदोलन और भी तेज करने की चेतावनी दी।
आंदोलनस्थल तहसील परिसर शनिवार को गोपाल दत्त भट्ट और किशन राम बैठे। संघर्ष समिति की अध्यक्ष नीमा दफौटी की अध्यक्षता और महासचिव खड़क राम आर्य के संचालन में हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि एक दशक पहले मंजूर टनकपुर-बागेश्वर रेल लाइन का निर्माण नहीं होने से क्षेत्र के विकास, रोजगार और पर्यटन पर विपरीत असर पड़ रहा है। मार्ग के निर्माण के लिए अब तक की केंद्र में काबिज सरकारों ने छलावा किया है। वहां गोविंद भंडारी, डुंगर सिंह नेगी, सह सचिव मोहन उप्रेती, डीआर आर्या, केवल ड्योड़ी, हयात सिंह मेहता, डा. प्रताप गढ़िया, प्रकाश राम आर्य, चंदन सिंह ऐठानी, बंशीधर जोशी, महेंद्र पिल्खवाल, दिनेश लोहनी, मनोहर मलड़ा, सरस्वती गैलाकोटी, पार्वती पांडे, मुन्नी जोशी, सुंदर स्यूनेरी और दिनेश सिंह शामिल थे।