फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Resolve pending cases by self-effort

लंबित मामलों को स्वयं प्रयास कर निस्तारित करें

Fri, 24 Mar 2017 11:05 PM IST
Updated Fri, 24 Mar 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
Resolve pending cases by self-effort
अधिकारियों की बैठक लेते डीएम।        - फोटो : अमर उजाला
 वन भूमि हस्तांतरण संबंधी बैठक में डीएम मंगेश घिल्डियाल ने अधिकारियों को वन भूमि हस्तांतरण के लंबित मामलों को स्वयं प्रयास कर निस्तारित करने के निर्देश दिए।  कहा कि वन भूमि हस्तांतरण के मामलों में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी। कहा कि जिन मोटर मार्गों के प्रस्तावों को बिना किसी आपत्ति के नोडल से वापस भेजा जा रहा हैं ऐसे प्रस्तावों के संबंध में उनकी ओर से नोडल को पत्र जारी करें। उन्होंने पेयजल निगम के अधिकारी के बैठक में अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताई।  
विज्ञापन


बैठक में लोनिवि कपकोट प्रखंड की समीक्षा के दौरान बताया गया कि यहां के चार प्रस्ताव नोडल अधिकारी के स्तर से लंबित हैं। दो प्रस्तावों की सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। लंबित प्रस्तावों के बारे में बताया गया कि पटवारी के स्तर से भूमि की पैमाईश नहीं हो पाई है। डीएम ने उपजिलाधिकारी को क्षेत्रीय पटवारी को निर्देशित करने को कहा। अधिशासी अभियंता कपकोट की धीमी कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें चेतावनी देते हुए अगली बैठक में लंबित प्रस्तावों पर कार्रवाई से अवगत कराने को कहा। 
विज्ञापन



उन्होंने ईई लोनिवि बागेश्वर, कपकोट एवं  ईई पीएमजीएसवाई को वन भूमि हस्तांतरण के शेष प्रस्तावों को कार्यवाही पूर्ण होने पर ऑनलाइन प्रक्रिया करने को कहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन



बैठक में कठपुडियाछीना -रैखोली तथा मच्छी बगड़ -ग्वालदे मोटर मार्गों की सैद्धांतिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। लोहारी-सिल्ली-कनस्यारी का प्रस्ताव वन विभाग को प्रेषित कर दिया गया है। चार प्रस्ताव भारत सरकार स्तर पर लंबित हैं।  बताया गया कि दाबू-हड़ाप मोटर मार्ग के लिए वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। आपत्तियों के कारण सैद्धांतिक स्वीकृति नहीं मिल पाई है। पुरडा -जिंतोली मोटर मार्ग का सर्वे हो चुका है विवाद के कारण कार्य में प्रगति नहीं हो पाई है। बैठक में अपर जिलाधिकारी एसएस जंगपांगी, ईई आरके पुनेठा, केके तिलारा, राजेंद्र प्रसाद, सहायक अभियंता कपकोट ओंकर पांडे आदि मौजूद थे। 
       
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed