{"_id":"595a74554f1c1bbc438b4643","slug":"resistance-of-biometric-attendance","type":"story","status":"publish","title_hn":"बायोमैट्रिक उपस्थिति का किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बायोमैट्रिक उपस्थिति का किया विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला, बागेश्वर।
Updated Mon, 03 Jul 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ ने बायोमैट्रिक सिस्टम से उपस्थिति दर्ज कराए जाने का विरोध किया है। महासंघ का कहना है कि फील्ड के कार्यों का निरीक्षण और कार्यालय पहुंचकर समय पर उपस्थिति लगाने की बाध्यता से कर्मचारी और अधिकारियों को परेशानियां उठानी पड़ेंगी।
विज्ञापन
बायोमैट्रिक मशीन से उपस्थिति की बाध्यता समाप्त करने को लेकर उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के मंडलीय अध्यक्ष को लिखे पत्र में बागेश्वर के जिला अध्यक्ष इंजीनियर आरपी टम्टा ने कहा है कि बायोमैट्रिक सिस्टम में सुबह 9:45 से 10:15 एवं शाम 5:15 तक उपस्थिति दर्ज कराने का समय दर्शाया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा है कि कार्यस्थल पर मजदूर आठ बजे से पांच बजे तक काम करते हैं। विषम भौगोलिक परिस्थिति एवं आपदा काल होने के कारण फील्ड कर्मचारियों और अधिकारियों को शासन स्तर से 24 घंटे कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
ऐसे में मानसून एवं आपातकालीन स्थिति में बायोमैट्रिक मशीन से उपस्थिति दर्ज करना और मूवमेंट रजिस्टर भरना संभव नहीं है। जिला अध्यक्ष ने मंडलीय अध्यक्ष से बायोमैट्रिक मशीन से उपस्थिति की बाध्यता समाप्त कराने के लिए उचित पहल करने का आह्वान किया है।