फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Rescue Continued in Bageshwar

दूसरे दिन भी नहीं चला नदी में बहे सुमित का पता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Rescue Continued in Bageshwar
बागेश्वर के कपकोट में सरयू नदी में बहे बच्चे की खोजबीन करती एसडीआरएफ और पुलिस की टीम। - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर/कपकोट। क्षेत्र में रविवार को नदी में बहे 7 वर्षीय सुमित का दूसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा है। एसडीआरएफ, पुलिस की टीम ने सोमवार को भी नदी में बच्चे की खोजबीन के लिए अभियान चलाया।
विज्ञापन

रविवार सुबह नदी में नहाते समय कपकोट के भयूं निवासी प्रकाश राम का पुत्र मोहित कुमार (10) और सुमित कुमार (07) सरयू नदी में बह गए थे। एसडीआरएफ की टीम ने कुछ ही घंटे में मोहित का शव बरामद कर लिया था। सुमित का कोई पता नहीं चला। सोमवार को भी सुबह से ही बच्चों की खोजबीन में एसडीआरएफ, पुलिस की टीमें जुटी रही। टीमों ने नदी किराने सर्च आपरेशन चलाया। नदी में भी बच्चे की तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। खोजबीन में स्थानीय लोग भी सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन

कपकोट के थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि सर्च अभियान देर शाम तक चलाया। मंगलवार को भी बच्चे की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जाएगा। प्रकाश राम की दो संतानें थीं। दोनों बच्चों के बहने से परिजन अब भी बदहवासी में हैं। उनका रो रोकर बुरा हाल है। बच्चों की मां आशा देवी के आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। लोग प्रकाश राम के घर में सांत्वना देने आ रहे हैं। प्रकाश राम और उसकी पत्नी आशा देवी को ढाढस बंधा रहे हैं। कपकोट के पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण ने बच्चे की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान तेज करने के साथ ही प्रभावित परिवार को तत्काल राहत राशि प्रदान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed