फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Remove encroachment yourself: DM

अतिक्रमण स्वयं हटा लें, वरना बलपूर्वक हटाया जाएगा: डीएम

Wed, 11 Oct 2023 12:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर Updated Wed, 11 Oct 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Remove encroachment yourself: DM
बागेश्वर के मंडलसेरा में निरीक्षण के दौरान लोगों की समस्या सुनतीं डीएम अनुराधा पाल। संवाद
बागेश्वर। विधायक पार्वती दास और डीएम अनुराधा पाल ने मंडलसेरा के जल भराव वाले क्षेत्र का निरीक्षण किया और जल भराव की समस्या के लिए अतिक्रमण को जिम्मेदार माना। डीएम ने लोनिवि को एक सप्ताह के भीतर अतिक्रमण चिह्नित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चिह्नित करने के बाद लोगों से अतिक्रमण हटाने की अपील की जाएगी। इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटा तो उसे बलपूर्वक हटाया जाएगा।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान लोगों ने बताया कि बारिश के मौसम में कुंती गधेरे का पानी घरों में घुस जाता है। विवेकानंद इंटर कॉलेज मार्ग भी बदहाल होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डीएम पाल ने कहा कि कई लोगों ने लोनिवि की भूमि पर अतिक्रमण किया है। अतिक्रमण के चलते ही पानी की निकासी बंद होने से लोगों के घरों में गधेरे का पानी घुसता है। कहा कि समस्या के निदान के लिए नागरिकों को प्रशासन का सहयोग करना होगा।
विज्ञापन


उन्होंने विवेकानंद इंटर कॉलेज के पास से पूर्व में प्रस्तावित मोटर मार्ग के निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के निर्देश लोनिवि को दिए। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, एसडीएम मोनिका, लोनिवि ईई धन सिंह कुटियाल, सिंचाई केके जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. गीतांजलि बंगारी, ईओ हयात सिंह परिहार, सभासद प्रेम सिंह हरड़िया, गौरव कुमार, मनोज ओली, राजेंद्र सिंह परिहार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



संयुक्त टीम हटाएगी अतिक्रमण
बागेश्वर। डीएम ने कहा कि लोनिवि, राजस्व विभाग और नगर पालिका के अधिकारियों की संयुक्त टीम बुधवार से ही पानी के निकासी के लिए संभावित स्थानों का निरीक्षण करेगी। लोनिवि की भूमि पर जहां भी अतिक्रमण है, उसे हटाया जाएगा। इससे कुंती गधेरे से पानी की निकासी का रास्ता साफ हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed