{"_id":"58cd734c4f1c1b275a32b962","slug":"remove-alcohol-warehouse-from-lower-mallorode","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोअर मालरोड से शराब के गोदाम को हटाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोअर मालरोड से शराब के गोदाम को हटाएं
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
Updated Sat, 18 Mar 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खत्याड़ी क्षेत्रवासियों ने लोअर मालरोड स्थित शराब के गोदाम को शहर से बाहर स्थापित करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव के पास शराब का गोदाम होने से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बाधित होने के साथ ही आए दिन शराब की तस्करी भी हो रही है। उन्होंने क्षेत्र से शराब के गोदाम को नहीं हटाने की स्थिति में आंदोलन की चेतावनी दी है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य आनंद सिंह कनवाल ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा कि पिछले कई सालों से लोअर मालरोड में शराब का गोदाम बना हुआ है। जिसके आसपास बेस अस्पताल भी हैं और इसी सड़क मार्ग से ग्रामीणों के बच्चे भी प्रतिदिन स्कूल जाते हैं। गोदाम से कुछ ही दूरी में एसएसजे कैंपस भी है।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में शराब का गोदाम होने से शांति व्यवस्था को खतरा बना हुआ है। शराब की तस्करी होने के कारण आए दिन शराबी इस रोड में घूमते रहते हैं। जिससे आस-पास के ग्रामीणों को आए दिन जाम लगने और शराबियों के आतंक आदि समस्याओं से दो चार होना पड़ रहा है। क्षेत्र पंचायत सदस्य ने जिलाधिकारी से जल्द से जल्द ग्रामीणों की समस्या का समाधान करते हुए लोअर मालरोड से शराब का गोदाम हटाने की मांग की है।