फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Referee stopped the salaries of managers of not telling the program on

रेफर के कारण नहीं बताने पर प्रोग्राम मैनेजरों का वेतन रोका

Sun, 01 Jan 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Sun, 01 Jan 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
बागेश्वर जिला अस्पताल से ऑपरेशन के रेफर केसों के कारणों की सही जानकारी उपलब्ध नहीं कराने और गर्भवती महिलाओं की हाइरिस्क रिपोर्ट नहीं देने पर जिलाधिकारी ने जिला प्रोग्राम मैनेजर और ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर का एक माह का वेतन रोक दिया है। जिलाधिकारी ने सीएमओ को पूरी रिपोर्ट मिलने पर ही वेतन आहरित करने के निर्देश दिए हैं।

मालूम हो कि पिछले महीने जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल ने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों को कार्य प्रणाली में सुधार लाने के निर्देश देते हुए अस्पताल को रेफर सेंटर नहीं बनाने के सख्त निर्देश दिए थे। साथ ही उन्होंने जिला अस्पताल से अब तक ऑपरेशन के रेफर किए मरीजों के सही कारणों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा था।
विज्ञापन


उन्होंने गर्भवती महिलाओं के हाईरिस्क रिपोर्ट की जानकारी भी देने के निर्देश दिए थे। परंतु विभाग द्वारा अभी तक ऑपरेशन के रेफर मरीजों की सूची और न ही गर्भवती महिलाओं के हाईरिस्क रिपोर्ट की जानकारी उपलब्ध कराई। इस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी जताते हुए कड़ी फटकार लगाने के साथ ही जिला प्रोग्राम मैनेजर और ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर का एक माह का वेतन रोकने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा है कि पूरी रिपोर्ट मिलने पर ही वेतन आहरित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को डिप्टी सीएमओ और मुख्य चिकित्साधीक्षक की एक कमेटी गठित कर रेफर कैसों के कारणों का पता लगाने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने ब्लॉक समन्वयकों से भी जिला अस्पताल के लिए रेफर केसों की जानकारी रखने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed