फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Red Cross truck reached Bageshwar carrying relief material

राहत सामग्री लेकर बागेश्वर पहुंचा रेडक्रॉस का ट्रक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Red Cross truck reached Bageshwar carrying relief material
बागेश्वर। मानसून सत्र के मद्देनजर देहरादून से आपदा राहत सामग्री लेकर रेडक्रॉस का ट्रक बागेश्वर पहुंचा। कोविड महामारी को देखते हुए वाहन में पांच ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर भी भेजे गए हैं। सामग्री का वितरण जिलाधिकारी के निर्देशानुसार मानसून के दौरान प्रभावित होने वाले परिवारों को किया जाएगा।
विज्ञापन

देहरादून से ट्रक को राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ग्वालदम होते हुए ट्रक शुक्रवार की सुबह बागेश्वर पहुंचा। स्वयंसेवियों की मदद से वाहन को खाली करवाया गया। सोसाइटी के जिला सचिव आलोक पांडेय ने बताया कि जिले के लिए रेडक्रॉस के राष्ट्रीय मुख्यालय से पांच ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर भेजे गए हैं। अस्पतालों में जरूरत पड़ने पर उनका उपयोग किया जाएगा। इसके अलावा मानसून सत्र में आपदा प्रभावितों की मदद के लिए 60-60 किचन सेट और कंबल, 40-40 तिरपाल और बाल्टी, चार बड़े और तीन छोटे टेंट सहित अन्य सामग्री भेजी गई है। आपदा सामग्री के भंडारण के लिए रेडक्रॉस स्वयंसेवी मोहिउद्दीन तिवारी ने कमरे का प्रबंध किया है। इस मौके पर वाइस चेयरमैन संजय साह जगाती, प्रदेश प्रतिनिधि भुवन चौबे, डॉ. हरीश दफौटी, जगदीश उपाध्याय जैक, कन्हैया वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed