फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Bageshwar News ›   Red Cross Society

बेहतर काम कर रही रेडक्रास सोसायटी:डीएम

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 14 Mar 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Red Cross Society
बागेश्वर कलक्ट्रेट सभागार में रेडक्रास सोसायटी की बैठक में जानकारी देते सोसायटी के सचिव आलोक पा - फोटो : BAGESHWAR
बागेश्वर। जिला रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम रंजना राजगुरु ने रेडक्रॉस सोसायटी के कार्यों की सराहना की। कहा कि सोसायटी दूरस्थ क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों का भी आयोजन करे। संस्था यह भी सुनिश्चित करें कि वित्तीय मामलों में पूरी पारदर्शिता रखी जाय, ताकि संस्था को मिलने वाली राशि का बेहतर इस्तेमाल हो सके। डीएम ने संबंधित विभागों को रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के आयोजन के निर्देश दिए। डीएम ने कोरोना वायरस से बचाव संबंधी चिकित्सा विभाग के पर्चे का विमोचन कर जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। यह पर्चे अन्य लोगों को भी बांटे गए।
विज्ञापन

रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव आलोक पांडेय ने रेडक्रॉस सोसायटी के पिछले वर्ष के कार्यों की जानकारी दी। बताया कि रेडक्रॉस सोसायटी ने आपदा प्रबंधन के लिए वर्ष 2018-19 में 60 और वर्ष 2019-20 में 95 फर्स्ट मेडिकल रेस्पोंडर (एफएमआर) को प्रशिक्षित किया। विभिन्न राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय दिवसों पर स्वच्छता, मतदान जागरूकता, नशा मुक्ति आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का आयोजन कर 2500 रक्तदाताओं की ब्लड डायरेक्टरी बनाई। बैठक में एसडीएम राकेश चंद्र तिवारी, सीएमओ डॉ. बीएस रावत, जिला समाज कल्याण अधिकारी एनएस गस्याल, सोसायटी के चेयरमैन अशोक लोहनी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed