{"_id":"6140eef78ebc3ebd88790a96","slug":"record-holder-harimohan-aithani-bageshwar-news-hld4379654141","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणित की अबूझ पहेली को सुलझाने के लिए गणितज्ञ हरिमोहन को मिला नेशनल अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणित की अबूझ पहेली को सुलझाने के लिए गणितज्ञ हरिमोहन को मिला नेशनल अवार्ड
विज्ञापन
गणितज्ञ हरिमोहन सिंह ऐठानी।
- फोटो : BAGESHWAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपकोट (बागेश्वर)। जिले के ऐठाण (कपकोट) निवासी वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर गणितज्ञ हरिमोहन सिंह ऐठानी ने एक और उपलब्धि हासिल की है। गणित की जटिल पहले सुलझाने के लिए उन्हें ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने नेशनल अवार्ड प्रदान किया है। हरिमोहन गणित की पहेलियां सुलझाने में लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड समेत तमाम रिकॉर्ड बना चुके हैं।
ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने गणितज्ञ हरिमोहन को यह अवार्ड जटिल सिद्धांत अभाज्य संख्याओं को ज्ञात करने और कोई संख्या अभाज्य है या नहीं, उसके सूत्र को ज्ञात करने के लिए दिया है।
10 सितंबर को ओएमजी बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के संस्थापक दिनेश गुप्ता ने ऑनलाइन प्रमाणपत्र प्रदान किया है। गणितज्ञ हरिमोहन का कहना है कि इस सूत्र का बड़ी से बड़ी संख्याओं के लिए भी प्रयोग किया जा सकता है।
विज्ञापन
हरिमोहन सिंह ऐठानी गणित कैटेगरी में नेशनल, वर्ल्ड रिकॉर्ड और अवार्ड मिलाकर 31 प्रमाणपत्र प्राप्त कर चुके हैं। यह सब प्रमाणपत्र उनको मैजिक स्क्वायर, द्विघात समीकरण के मूल निकालने के सूत्र, हेरॉन फार्मूला को अपने तरीके से प्रमाणित करने, 121 भुजाओं वाले सम बहुभुज और उससे बने वृत्त के क्षेत्रफल के बीच समानता सत्यापित करने और बील थ्योरी को सत्यापित करने के प्रयास के लिए मिले हैं।
संख्या सिद्धांत से जुड़े गणितीय समस्याओं पर अध्ययन इनकी हॉबी है। अपने तरीके से जटिल गणितीय सिद्धांतों, सूत्रों को सत्यापित करने में जुटे रहते हैं। हरिमोहन निजी विद्यालय में शिक्षण कार्य करते हैं।