{"_id":"69f8d473b17973ca6600a03a","slug":"reciting-the-name-of-shiva-liberates-one-from-suffering-vyas-bageshwar-news-c-231-1-shld1005-124577-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिव नाम स्मरण करने से मिलती है कष्टों से मुक्ति: व्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिव नाम स्मरण करने से मिलती है कष्टों से मुक्ति: व्यास
Mon, 04 May 2026 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
संवाद न्यूज एजेंसी, बागेश्वर
Updated Mon, 04 May 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागेश्वर। बागनाथ मंदिर में शिव पुराण कथा जारी है। संगीतमय कथा श्रवण करने के लिए नगर के लोग उमड़ रहे हैं। कथा व्यास गणेश दत्त जोशी श्रद्धालुओं को सत्य और धर्म के मार्ग पर चलकर पुण्य अर्जन करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।
सोमवार को सुबह पंडितों ने मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कथा का मूल पाठ पढ़ा। दोपहर बाद प्रवचन करते हुए कथा व्यास जोशी ने भगवान शिव के नाम की महिमा बताई। उन्होंने कहा कि शिव का नाम स्मरण करने मात्र से सारे कष्ट दूर होते हैं। उन्होंने लोगों को भगवान शिव के अलग-अलग रूपों में पूजा करने से मिलने वाले लाभ बताए। भजन गायक भाष्करानंद जोशी और टीम ने शिव भजनों की प्रस्तुति से माहौल को भक्तिरस में डुबोया। सायंकाल से रात तक भी मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर महंत शंकर गिरि महाराज, पुष्कर गिरि महाराज समेत दशनाम जूना अखाड़े के साधु-संतों ने सहयोग किया।